यूपी का हथियार तस्कर 3 पिस्टल के साथ गिरफ्तार: खरगोन के बमनाला से खरीदकर ले जा रहा था; बोला- बेरोजगार हूं – Khandwa News

यूपी का हथियार तस्कर 3 पिस्टल के साथ गिरफ्तार:  खरगोन के बमनाला से खरीदकर ले जा रहा था; बोला- बेरोजगार हूं – Khandwa News



आरोपी खजानसिंह निवासी उत्तरप्रदेश।

खंडवा पुलिस ने सोमवार देर शाम इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर देशगांव में रूधि बायपास के पास से एक हथियार तस्कर को पकड़ा है। आरोपी उत्तर प्रदेश के जालौन क्षेत्र का रहने वाला है और उसके कब्जे से 3 देसी पिस्टल बरामद की गई हैं। आरोपी ने बताया कि वह खरगोन जिले क

.

पुलिस की गाड़ी देखकर भागा तो पकड़ा गया मामले में देशगांव चौकी पुलिस ने यह कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि खरगोन से खंडवा आ रही बस में एक तस्कर सवार है और वह देशगांव में उतर गया है। सूचना पर पुलिस ने हाईवे पर गाड़ी घुमाई तो आरोपी तस्कर फोरलेन के नीचे सर्विस रोड पर पैदल चलता दिखा। उसने फोरलेन पर दौड़ रही पुलिस की गाड़ी को देख लिया और उसके बाद भागने लगा। इसी दौरान पुलिस की उस पर नजर पड़ गई और वह पहचान में आ गया। पुलिस ने निर्माणाधीन रूधि बायपास मार्ग पर अंडरब्रिज के पास से आरोपी को पकड़ लिया।

यूपी के जालौन का रहने वाला है आरोपी आरोपी की पहचान खजान सिंह पिता पुत्तु सिंह लोधी (43) निवासी ग्राम डिकोली जागीर, थाना रामपुरा, जिला जालौन (उत्तरप्रदेश) के रूप में हुई है। उसके पास से 3 देसी पिस्टल मिलीं। पुलिस ने शाम 7 बजे आरोपी को हिरासत में लिया और थाने लेकर आई।

बोला- बेरोजगार हूं, इसी काम से कमाई कर लेता हूं आरोपी खजान सिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया कि, “गांव में उसके पास खेती है, वह खेती के साथ मजदूरी करता है। लेकिन कुछ समय से मजदूरी नहीं मिल रही थी, बेरोजगार था इसलिए इस धंधे में उतर गया।” उसने बताया कि उसे जानकारी मिली थी कि मध्यप्रदेश के खरगोन में सस्ते दाम में पिस्टल मिल जाती है। वह वहीं पिस्टल लेने आया था और 5-5 हजार रुपए में इन्हें खरीदा था। इन्हें यूपी में जाकर वह 10 से 15 हजार रुपए में बेच देता।

कहां से खरीदी पिस्टल, आरोपी ने नहीं बताया चौकी प्रभारी राजेंद्र सोलंकी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आरोपी ने यह नहीं बताया कि उसने पिस्टल किससे खरीदी है। उसे सिर्फ बमनाला क्षेत्र का नाम याद है, बाकी वह पिस्टल देने वाले सिकलीगर का नाम नहीं जानता है। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टिगेशन के दौरान यह क्लियर हो जाएगा।



Source link