दतिया में फायरिंग कर फरार आरोपी गिरफ्तार, निकाला जुलूस: बोला- ‘अब नहीं बनूंगा लॉरेंस विश्नोई’; सगाई विवाद से जुड़ा था मामला – datia News

दतिया में फायरिंग कर फरार आरोपी गिरफ्तार, निकाला जुलूस:  बोला- ‘अब नहीं बनूंगा लॉरेंस विश्नोई’; सगाई विवाद से जुड़ा था मामला – datia News


दतिया में रजनी बिहार कॉलोनी में विधवा महिला के घर पर पत्थरबाजी और फायरिंग करने वाले फरार आरोपी राजा अहिरवार को पुलिस ने मंगलवार को अनूपपुर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं सोमवार को पुलिस ने इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपी मोहित अहिरवार और एक नाबालिग को पह

.

पुलिस ने मंगलवार शाम को राजा अहिरवार का जुलूस निकाला, जो किला चौक मस्जिद से दारूगर की पुलिया तक पहुंचा। इस दौरान आरोपी बार-बार कहता रहा “अब नहीं बनूंगा लॉरेंस विश्नोई।”

पुलिस जांच में सामने आया कि विधवा महिला के घर फायरिंग की वजह उसकी बेटी की सगाई एक आरोपी के दोस्त से न होने का विवाद था। 14 अक्टूबर को भी इन युवकों ने फायरिंग की थी, जिसके बाद 25 अक्टूबर को फिर से घटना दोहराई गई।

राजा अहिरवार सोशल मीडिया पर राजा बड़ौनी नाम से सक्रिय है और लगातार भड़काऊ पोस्ट डालता है। 22 अक्टूबर को एक गांव में बाबा साहब की प्रतिमा तोड़े जाने के बाद उसने पोस्ट डालते हुए कहा था, जो मूर्ति तोड़ने वाले का नाम बताएगा उसे 51 हजार इनाम मिलेगा और सिर काटकर बाबा साहब को अर्पित किया जाएगा।

विधवा के घर फायरिंग के बाद भी उसने सोशल मीडिया पर लिखा था- दतिया में बेखौफ बदमाशों का आतंक, लॉ एंड ऑर्डर बदमाशों की जेब में। एक अन्य पोस्ट में अपने साथी की गिरफ्तारी पर लिखा था- भाई तुझे छोड़कर आना ही नहीं था, बहुत जल्द बाहर निकाल लेंगे।

पुलिस अब आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट की जांच कर रही है।



Source link