IND vs AUS के बीच कैनबरा का इकलौता रोमांचक T20I, टीम इंडिया के जिन 3 प्लेयर्स ने मचाई तबाही, इस बार हो गए बाहर

IND vs AUS के बीच कैनबरा का इकलौता रोमांचक T20I, टीम इंडिया के जिन 3 प्लेयर्स ने मचाई तबाही, इस बार हो गए बाहर


IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 29 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 1.45 बजे से कैनबरा खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया को घर में मात देना कितना मुश्किल है इसकी गवाही वनडे सीरीज ने दी जहां कंगारू टीम ने 2-1 से सीरीज जीती. हम आपको भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 इंटरनेशनल के आंकड़ों के साथ उस इकलौते रोमांचक मुकाबले के बारे में बताएंगे जो भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच कैनबरा में खेला गया था. 

कैसा है भारत का रिकॉर्ड? 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड रिकॉर्ड की बात करें तो 2007 से अब तक दोनों टीमों के बीच 32 बार आमना-सामना हुआ है जिसमें भारत ने 20 जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 11  मैच में बाजी मारी है. एक मैच बेनतीजा साबित हुआ. ऑस्ट्रेलिया की धरती पर भारत ने 12 में से 7 मैच जीते, 4 हारे हैं. बात करें कैनबरा की तो मनुका ओवल में दोनों टीमों के बीच अभी तक एक ही मुकाबला खेला गया है. 

Add Zee News as a Preferred Source


टीम इंडिया की हुई थी जीत

इस मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 रन से रोमांचक जीत दर्ज की थी. साल 2020 का ये दौरा भारत के लिए शानदार रहा था और भारत ने टी20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था. अब एक बार फिर भारतीय टीम इस मैदान पर जीत की गहज दिखाने को तैयार है. लेकिन दिलचस्प बात है कि जिन खिलाड़ियों ने टीम इंडिया को जीत दिलाई वही इस बार टीम का हिस्सा नहीं हैं. 

ये भी पढ़ें.. ‘उन्हें जो कहना है कहने दो..’ शमी और अगरकर के बीच नहीं थम रहा साइलेंट WAR, फिर कसा तंज

इस तिकड़ी ने मचाई थी तबाही? 

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. भारत की तरफ से कमाल की बैटिंग और गेंदबाजी देखने को मिली. बल्लेबाजी में टीम इंडिया लड़खड़ाई लेकिन केएल राहुल के अर्धशतक और अंत में रविंद्र जडेजा की 44 रन की पारी ने मैच में जान डाल दी. इन पारियों की बदौलत भारत ने कंगारू टीम के सामने 168 रन का लक्ष्य रख दिया. इसके बाद बॉलिंग में नटराजन और चहल ने 3-3 विकेट झटके और भारत को 11 रन से जीत दिलाई. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन सी टीम जीत दर्ज करती है. 



Source link