10 महीने बाद फिर पैर पर मारी कुल्हाड़ी… बाबर आजम से जल्द छिन जाएगी ग्रीन जर्सी, हुए डक आउट

10 महीने बाद फिर पैर पर मारी कुल्हाड़ी… बाबर आजम से जल्द छिन जाएगी ग्रीन जर्सी, हुए डक आउट


Babar Azam: बाबर आजम का बुरा दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बाबर आजम जो एक समय पाकिस्तान क्रिकेट की पहचान बने थे अब मानों वह करियर के आखिरी पड़ाव पर आ चुके हैं. पाकिस्तान की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेल रही है. 10 महीने बाद बाबर आजम की वापसी पाकिस्तान टीम में हुई. उन्हें मौका दिया गया लेकिन इस मौके पर बाबर चौका लगाने में कामयाब नहीं हुए. बाबर डक आउट ही हो गए.

पाकिस्तान ने जीता था टॉस

पाकिस्तान ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. साउथ अफ्रीका के ओपनर रीजा हैंड्रिक्स ने बल्ले से तबाही मचा डाली. उन्होंने महज 40 गेंद में 60 रन ठोक टीम को जोरदार शुरुआत दी. वहीं, टोनी जॉर्जी ने भी 33 रन ठोके. अंत में जॉर्ड लिंडे ने 22 गेंद में 36 रन की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 194 तक पहुंचा दिया. 

Add Zee News as a Preferred Source


पाकिस्तान की शानदार गेंदबाजी

पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी शानदार नजर आई. मोहम्मद नवाज ने अपना कमाल दिखाया और 3 विकेट झटके. सैम अयूब के खाते 2 विकेट आए जबकि 1-1 विकेट अबरार अहमद, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह के खाते आया. लेकिन पाकिस्तान की बल्लेबाजी ने टीम की लुटिया डुबो दी. पाकिस्तान टीम का टॉप ऑर्डर दबाव में पहले ही ताश के पत्तों की तरह बिखर गया. 

ये भी पढ़ें.. चोट गंभीर थी… BCCI सचिन ने श्रेयस की चोट पर दिया A to Z अपडेट, कितने दिन और हॉस्पिटल में रहेंगे अय्यर?

50 के अंदर गिरे 3 विकेट

पाकिस्तान की तरफ से शुरुआत शानदार देखने को मिल रही थी. साहिबजादा फरहान ने 24 रन की पारी खेली और आउट हो गए. लेकिन एक छोर सैम अयूब ने संभाले रखा. बाबर आजम ने डक आउट होकर जबकि कप्तान सैम अयूब ने 2 रन बनाकर नाक कटाई और चलते बने. जिसके बाद पूरे मैच का जिम्मा सैम अयूब पर आ चुका है.



Source link