शाजापुर में मौसम बदला, गर्मी से मिली राहत: बादल छाए, ठंडी हवाएं चलीं; अगले सप्ताह तक रहेगा ऐसा ही मौसम – shajapur (MP) News

शाजापुर में मौसम बदला, गर्मी से मिली राहत:  बादल छाए, ठंडी हवाएं चलीं; अगले सप्ताह तक रहेगा ऐसा ही मौसम – shajapur (MP) News


शाजापुर जिले में पिछले चार दिनों से मौसम में अचानक बदलाव आया है। इससे लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली है। शनिवार से शुरू हुआ यह सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा, जहां आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं।

.

मौसम के इस बदलाव की शुरुआत शनिवार दोपहर को हुई थी, जब लगभग डेढ़ घंटे तक तेज बारिश दर्ज की गई। इसके बाद रविवार को भी हल्की फुहारों ने मौसम को सुहावना बनाए रखा। सोमवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और शाम को कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई।

मंगलवार की तरह बुधवार सुबह से भी शाजापुर में घने बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाओं के कारण लोगों को हल्की ठंड का अनुभव हो रहा है और हल्की रिमझिम बारिश भी दर्ज की गई। बीते एक सप्ताह से पड़ रही गर्मी से इस बदले हुए मौसम ने लोगों को बड़ी राहत दी है।

मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोदिया ने बताया कि बुधवार सुबह sevमौसम सुहावना बना हुआ था और हल्का कोहरा भी देखा गया। इस दिन अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का अनुमान है कि ऐसा ही मौसम अगले 2 नवंबर तक बना रहेगा और शाम के समय हल्की बारिश की संभावना है।



Source link