दतिया में बाइक सवारों ने घर पर चलाईं 2 गोलियां: चुनगर फाटक इलाके में फायरिंग CCTV में कैद; महीने में तीसरी घटना – datia News

दतिया में बाइक सवारों ने घर पर चलाईं 2 गोलियां:  चुनगर फाटक इलाके में फायरिंग CCTV में कैद; महीने में तीसरी घटना – datia News



दतिया शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के चुनगर फाटक इलाके में मंगलवार रात एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। यहां बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने शिवम टॉकीज के पास रहने वाले भगवान दास अहिरवार के घर पर दो राउंड गोलियां चलाई

.

रात पौने दस बजे हुई वारदात, CCTV में कैद यह घटना मंगलवार रात करीब पौने दस बजे की बताई जा रही है। पूरी वारदात घर के पास लगे CCTV फुटेज में कैद हो गई है। फुटेज में दिख रहा है कि बाइक सवार दो युवक आते हैं, जिनमें से एक बदमाश हवा में फायर करता है और दूसरी गोली घर की दीवार पर मारता है। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया केस, तलाश जारी गोली चलने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिया। पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

महीने की तीसरी घटना, लोग दहशत में चुनगर फाटक क्षेत्र में यह इस माह गोलीबारी की तीसरी घटना है। इससे पहले भी यहां दो बार फायरिंग हो चुकी है। उन मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा था, जिनमें से दो का जुलूस भी निकाला गया था। लगातार हो रही गोलीबारी से क्षेत्र के लोग अब दहशत में हैं और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने और इलाके में सख्त निगरानी रखने की मांग की है।



Source link