- Hindi News
- Local
- Mp
- Kamal Nath | Poster Politics In Madhya Pradesh (MP) By Election; Kamal Nath Visits Gwalior From Today, Bjp Put Up Posters At Station
भोपाल26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ग्वालियर में चौराहों पर इस तरह के पोस्टर लगाएं हैं, जिनमें काला कौवा बनाकर लिखा है पूछता है ग्वालियर।
- कांग्रेस ने कहा- जिन्होंने सत्ता पाने के लिए लोकतंत्र को बेच दिया, वे हमसे जवाब मांग रहे
- ग्वालियर में सियासी घमासान चरम पर, नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं
उपचुनाव से पहले ग्वालियर-चंबल में कांग्रेस अपने चुनाव अभियान की शुरुआत आज से करने जा रही है। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ दो दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंच रहे हैं। उनके दौरे से पहले ही ग्वालियर में पोस्टर पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। भाजपा और पार्टी की युवा ईकाई ने स्टेशन और पड़ाव चौराहा पर पोस्टर लगाए हैं। ये भाजपा का ‘झूठ बोले कौवा काटे’ अभियान है। इसमें कौवा भी बनाया गया है और लिखा है ‘पूछता है ग्वालियर’ #युवाओं को बेरोजगारी भत्ता क्यों नहीं दिया कमलनाथ?
पोस्टरों में काले कौवे के फोटो भी लगाए गए हैं। इस अभियान के तहत भाजपा और युवा मोर्चा की विरोध प्रदर्शन की भी तैयारी है। जबकि, शहर में कांग्रेसियों ने कमलनाथ के स्वागत के लिए पोस्टर और होर्डिंग बड़े पैमाने पर लगाए हैं। ग्वालियर शहर समेत अंचल में 16 सीटों पर उप चुनाव होने हैं। 28 सीटों पर होने वाले उप चुनाव में इस क्षेत्र में निर्णायक मुकाबले होंगे।
बता दें कि एक हफ्ते से ग्वालियर में पोस्टर वाॅर चल रहा है। बुधवार को एक कार्यक्रम में आए मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेर लिया था, जिसके बाद मंत्री तोमर ने एक कार्यकर्ता का गला पकड़ लिया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप था कि मंत्री ने कमलनाथ के स्वागत में लगवाए गए पोस्टर फड़वा दिए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने थाने में शिकायत भी की थी।
आज से बिगुल फूंकेंगे कमलनाथ
पूर्व सीएम कमलनाथ ग्वालियर-चंबल में चुनाव प्रचार का आज से बिगुल फूंकेंगे। वह अपने कार्यक्रम में सबसे पहले रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल जाएंगे और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
भाजपा के सवाल- कमलनाथ जी, 15 महीने में आपको ग्वालियर की याद क्यों नहीं आई, पूछता है ग्वालियर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कहना है, कमलनाथ ग्वालियर आने से पहले जनता के सवालों के जवाब दें। आखिर 15 महीने में जनता से किए वादे क्यों नही निभाए ?
कांग्रेस बोली- लोकतंत्र को बेचने वाले हमसे हिसाब मांग रहे
कांग्रेस ने कहा, वीडी शर्मा आज 15 महीने का हिसाब मांग रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सैयद जफर ने कहा कि वीडी शर्मा और भाजपा पहले 15 साल के शासन का हिसाब दे। चुनाव में जनता इनसे सवाल पूछेगी। जिन्होंने लोकतंत्र को बेच दिया, वह हमसे हिसाब न मांगें।
0