मुरैना12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चंबल नदी के राजघााट पुल पर जलस्तर देखने पहुंचे कलेक्टर।
- नवागत कलेक्टर चंबल नदी के राजघाट पुल पजलस्तर देखने पहुंचे
नवागत कलेक्टर अनुराग वर्मा बुधवार को चंबल नदी के राजघाट स्थित पुल पर पहुंचे। उन्होंने चंबल नदी के जलस्तर के बारे में सिंचाई विभाग के अफसरों से जानकारी ली। अफसरों ने बताया कि 25 अगस्त को राजघाट पर नदी का जलस्तर 134 मीटर पर था जो 25 बुधवार को शाम 4 बजे 126 मीटर पर आ चुका है।
कलेक्टर ने सिंचाई विभाग व राजस्व विभाग के अफसरों से कहा कि चंबल नदी के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए रखें। तथा कोटा वैराज के अफसरों के सतत संपर्क में रहें। अगर वहां से पानी डिस्चार्ज किया जाता है तो नदी किनारे बसे गांवों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने के तत्काल इंतजाम किए जाएं।
0