राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ स्थित 100 साल से अधिक पुराने रघुनाथ मंदिर में मंगलवार रात अन्नकूट महोत्सव पारंपरिक भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान रघुनाथ जी को 56 भोग अर्पित किए गए। देर शाम महा आरती के बाद मंदिर के पट भक्तों के लिए खोले गए, जहां द
.
महोत्सव के दौरान भगवान रघुनाथ जी को नए वस्त्र पहनाए गए और विशेष पूजा-अर्चना की गई। भक्तों द्वारा तैयार किए गए छप्पन प्रकार के पकवानों का भोग लगाया गया। मंदिर परिसर में भक्ति संगीत, दीपों की रोशनी और आतिशबाजी से उत्सव का माहौल बना रहा।
मंदिर के पंडित विनोद मेहता ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव की यह परंपरा रियासतकालीन समय से चली आ रही है। यह उत्सव 100 से अधिक वर्षों से निरंतर मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिन्होंने भोग और आरती के दर्शन कर आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया।
मंदिर प्रांगण में रोशनी, पुष्प सजावट और भक्तों के जयघोष से देर रात तक धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।
देखिए तस्वीरें…


