ऋषभ कप्तान, रजत पाटीदार-आयुष म्हात्रे IN, इंडिया ए की प्लेइंग XI में कौन-कौन?

ऋषभ कप्तान, रजत पाटीदार-आयुष म्हात्रे IN, इंडिया ए की प्लेइंग XI में कौन-कौन?


बेंगलुरु: भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच गुरुवार से शुरू हो रहे चार दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऋषभ पंत की चोट के कारण तीन महीने के ब्रेक के बाद क्रिकेट में वापसी होगी.

पंत को 23 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान पैर में चोट लग गई थी और यह विकेटकीपर बल्लेबाज तब से रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहा है.

पंत इस बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल पाए थे, लेकिन बीसीसीआई के सीओई मैदान पर होने वाले दो अनौपचारिक टेस्ट मैच से उन्हें विश्व चैंपियन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाली दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले मैच अभ्यास का महत्वपूर्ण मौका मिलेगा. दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ होने वाले इन मैच में वह भारत ए की कप्तानी भी करेंगे.

यह 28 वर्षीय खिलाड़ी सीनियर टीम में ध्रुव जुरेल की जगह ले सकता है, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे.

मुंबई के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे टीम का हिस्सा हैं और पह.ले मैच में जगदीशन के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। बी साई सुदर्शन, जिन्हें दो चार दिवसीय मैचों के लिए पंत के उप-कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया है, पूरी संभावना है कि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. चौथे नंबर के लिए देवदत्त पडिक्कल और रजत पाटीदार के बीच मुकाबला होगा.

पडिक्कल और पाटीदार दोनों पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर चुके हैं और इन दिनों अच्छी फॉर्म में भी हैं इसलिए टीम मैनेजमेंट के लिए यह एक कठिन फैसला होगा. अगर दोनों को मौका मिला तो पंत को छठे नंबर पर बल्लेबाजी करनी होगी या दोनों में से कोई एक छठे पर खेलेगा.

भारत ए की संभावित प्लेइंग XI: नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, साई सुदर्शन (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, ऋषभ पंत (कप्तान), तनुष कोटियन, हर्ष दुबे, सारांश जैन, अंशुल कंबोज और खलील अहमद.

भारत का स्क्वॉड: ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, एन जगदीसन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उप कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, मानव सुथार, खलील अहमद, गुरनूर बराड़, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, आयुष बडोनी, सारांश जैन.

दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉड: मार्केस एकरमैन, तेम्बा बावुमा (केवल दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए), ओकुहले सेले, जुबैर हमजा, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, रिवाल्डो मूनसामी, त्शेपो मोरेकी, मिहलाली मपोंगवाना, लेसेगो सेनोकवाने, प्रेनेलन सुब्रायेन, काइल सिमंड्स, त्सेपो नदवांडवा, जेसन स्मिथ, तियान वान वुरेन, कोडी यूसुफ.



Source link