उज्जैन के पुलिसकर्मियों को भोपाल में सम्मानित किया गया।
पुलिस मुख्यालय भोपाल ने वर्ष 2024 के लिए घोषित डीजी डिस्क सम्मान से उज्जैन के 3 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया है। उप पुलिस अधीक्षक भारत सिंह यादव, सहायक उप निरीक्षक चंद्रभान सिंह चौहान और प्रधान आरक्षक संजय राणा को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला। पुलिस
.
इन तीनों पुलिसकर्मियों का चयन उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, जनसेवा और अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय योगदान के लिए किया गया था। यह सम्मान पुलिस विभाग में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रदान किया जाता है।
भोपाल में आयोजित हुआ सम्मान समारोह सम्मान समारोह 7वीं वाहिनी विसबल, भोपाल में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने स्वयं उपस्थित होकर तीनों पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की।
एसपी ने कहा-यह गर्व का क्षण इस उपलब्धि पर उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे उज्जैन पुलिस परिवार के लिए गर्व का क्षण है।
यह हमारे अधिकारी-कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और उत्कृष्ट सेवाभाव का प्रतीक है, जिससे समस्त पुलिस बल को अपने कार्यों को समर्पण और निष्ठा के साथ करने की प्रेरणा मिलेगी।