चित्रकूट में श्रद्धालुओं से चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार: गहने और पैसे चुराने वाले गिरोह का सदस्य पकड़ा गया – Satna News

चित्रकूट में श्रद्धालुओं से चोरी करने वाला बदमाश गिरफ्तार:  गहने और पैसे चुराने वाले गिरोह का सदस्य पकड़ा गया – Satna News



चित्रकूट पुलिस ने श्रद्धालुओं से गहने और पैसे चोरी करने वाले एक गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजकुमार (निवासी जिला चित्रकूट, यूपी) के रूप में हुई है, जिसे शनिवार शाम कामदगिरि प्रथम मुखारबिंद के पास से पकड़ा गया।

.

पुलिस ने उसके कब्जे से सोने का एक लॉकेट बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

राजकुमार से पूछताछ जारी है ताकि चोरी और जेबकटी में शामिल उसके अन्य साथियों की पहचान की जा सके। उसे रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

धार्मिक नगरी चित्रकूट में अमावस्या, पूर्णिमा, दीपावली और एकादशी जैसे विशेष अवसरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्व भीड़ का फायदा उठाकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं।



Source link