सभापति पद से बिना किसी पूर्व सूचना के हटाया: छिंदवाड़ा भाजपा पार्षदों में नाराजगी, जिला अध्यक्ष को की शिकायत – Chhindwara News

सभापति पद से बिना किसी पूर्व सूचना के हटाया:  छिंदवाड़ा भाजपा पार्षदों में नाराजगी, जिला अध्यक्ष को की शिकायत – Chhindwara News



छिंदवाड़ा की जुन्नारदेव नगर पालिका परिषद में एक बार फिर अंतर्कलह खुलकर सामने आई है। नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे के हालिया फैसले से भाजपा पार्षदों में नाराजगी फैल गई है। भाजपा के दो पार्षद राजेंद्र सूर्यवंशी (वार्ड 12) और प्रमिला विजयपाल (वार्ड 13)

.

स्वच्छता और गरीबी उन्मूलन विभाग से हटाया दोनों पार्षदों ने अपने पत्र में लिखा है कि वे भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं और पार्टी निर्देशों का पालन करते हुए अध्यक्षीय परिषद के गठन में सहयोग किया था। उन्हें क्रमशः स्वच्छता एवं ठोस अवशिष्ट प्रबंधन विभाग और गरीबी उन्मूलन विभाग का सभापति बनाया गया था।

“तानाशाही तरीके से लिया गया फैसला, जिला अध्यक्ष को नहीं दी जानकारी” पार्षदों ने पत्र में आरोप लगाया है कि नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे ने अचानक बिना कारण बताए उन्हें पद से हटा दिया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय न तो स्थानीय मंडल अध्यक्ष की स्वीकृति से लिया गया और न ही जिला अध्यक्ष की जानकारी में था। पार्षदों ने कहा कि अध्यक्ष सालोडे द्वारा सिर्फ दो सभापतियों को हटाने का यह निर्णय “पार्टी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन” है और तानाशाही कार्यशैली का उदाहरण है।

“सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची, छवि होगी खराब” पार्षदों ने कहा है कि, “इस कदम से हमारे वार्डवासियों और कार्यकर्ताओं में गलत संदेश गया है। हमारी सामाजिक प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंची है।” उन्होंने चेतावनी दी है कि जुन्नारदेव नगर पालिका में आगामी चुनाव नजदीक हैं, और ऐसे में अध्यक्ष द्वारा लिया गया यह निर्णय पार्टी छवि के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

जिला अध्यक्ष से अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग पार्षदों ने भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव से इस मामले में हस्तक्षेप कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।



Source link