Last Updated:
Gold Silver Price Today 2 November: देशभर में सोने-चांदी के भाव तेजी से अदल-बदल रहे हैं. जिसके बाद आज भोपाल के सराफा में सोने का भाव 10 रुपए ऊपर चढ़ा है. अब अगर आप भी सोने की खरीदी का मन बना रहे हैं तो चलिए फटाफट रेट जान लेते हैं.
Gold-Silver Price 2 November: देशभर में सोने के बाजारों ने पिछले दो हफ्तों में भारी गिरावट देखी है. एक्सपर्ट की माने तो शादियों के सीजन में सोना और उतार-चढ़ाव देख सकता है. इसी बीच राजधानी भोपाल के सराफा में आज सोने के भाव में 10 रुपए की तेजी दिखी है तो वहीं चांदी 20 रुपए महंगी हुई है. एमपी की राजधानी भोपाल में आज रविवार (2 November) को भारतीय बाजार के मुताबिक, बाजार शुरू होने तक सोने और चांदी के भाव कुछ इस प्रकार हैं:
भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम
आज: 121,560 रुपए/10 ग्राम
बीते दिन: 121,550 रुपए प्रति 10 ग्राम
भोपाल में चांदी का भाव
आज: 148,740 रुपए/1 किलो
बीते दिन: 148,720 रुपए प्रति किलो
सोने के भाव में पिछले दो हफ्तों में भारी गिरावट
देशभर में पिछले दो हफ्तों में सोने के भाव में भारी गिरावट दिखी है. जिसके बाद अब शादियों का सीजन शुरू होने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि, ये उतार-चढ़ाव और बढ़ेगा. वहीं आज सोना 10 रुपए महंगा हुआ है. वहीं चांदी भी 19 रुपए महंगी हुई है. इसी बीच आज येलो मेटल कहे जाने वाले सोने के शुरुआती कारोबार में कितनी तेजी आई है यहां जाने. वहीं देश में आज गोल्ड-सिल्वर रेट कुछ इस प्रकार से हैं:
भारत में 24 कैरेट गोल्ड रेट
आज: 121,650 रुपए प्रति 10 ग्राम
बीते दिन: 121,640 रुपए प्रति 10 ग्राम
भारत में चांदी का भाव
आज: 148,850 रुपए प्रति 1 किलो
बीते दिन: 148,840 रुपए/किलो
हालमार्क ही है असली सोने की पहचान
अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी से समझौता न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है. भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है. हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोना खरीदें. अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आपके सोने में मिलावट भी हो सकती है तो हमेशा जांच परख कर ही खरीदी करें.
नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें