अशोकनगर के करैया राय गांव में मक्का की थ्रेशिंग के दौरान एक ट्रैक्टर में आग लग गई। शनिवार शाम करीब 5:30 बजे हुई इस घटना में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका है। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
.
जानकारी के अनुसार, थ्रेशिंग मशीन ट्रैक्टर से जुड़ी हुई थी, तभी अचानक ट्रैक्टर के इंजन के पास से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग भड़क उठी और उसने पूरे ट्रैक्टर को अपनी चपेट में ले लिया।
आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास रखी मक्के की फसल और सूखी झाड़ियाँ भी जलकर राख हो गईं। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ट्रैक्टर पूरी तरह जल चुका था।
घटना का वीडियो भी साझा किया है। स्थानीय विधायक इंजीनियर हरिबाबू राय ने भी सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी साझा करते हुए किसानों से सावधानी बरतने की अपील की है।