इंदौर में आज रोजगार और स्वरोजगार मेला: फार्मासिस्ट, सेल्स, डिजिटल मार्केटिंग सहित कई पदों पर भर्ती; 5वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट हो सकते हैं शामिल – Indore News

इंदौर में आज रोजगार और स्वरोजगार मेला:  फार्मासिस्ट, सेल्स, डिजिटल मार्केटिंग सहित कई पदों पर भर्ती; 5वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट हो सकते हैं शामिल – Indore News



इंदौर के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए युवा संगम कार्यक्रम के तहत रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप मेला 3 नवंबर को जिला रोजगार कार्यालय, जिला उद्योग केन्द्र परिसर में आयोजित किया जाएगा। रोजगार कार्यालय, आईटीआई और जिला उद्योग क

.

मेले में आवेदकों को कॅरियर बनाने का सुनहरे अवसर के साथ-साथ स्वयं का व्यवसाय प्रारम्भ करने के लिए लोन की प्रक्रिया का मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। साथ ही कई प्रतिष्ठित कंपनियों में कम्प्यूटर सपोर्ट, फार्मासिस्ट, सेल्स, बीपीओ, हेल्पर, पैकिंग टेक्नीशियन (फीटर, इलेक्ट्रिशियन, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर आदि), डिजिटल मार्केटिंग आदि के विभिन्न पदों के लिए आकर्षक वेतन पर युवाओं का चयन होगा। कंपनियों के प्रतिनिधि आवेदकों के साक्षात्कार लेकर प्रारंभिक रूप से चयन करेंगे।

मेले में 18 से 40 साल के आवेदक, जो 5वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट किसी भी विषय में पास और तकनीकी योग्यता जैसे आईटीआई के आवेदक भी रोजगार मेले में भाग लेकर योग्यता अनुसार रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। मेले में शामिल होने वाले आवेदकों को अपनी सभी शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, बायोडेटा और आधार कार्ड आदि की फोटो प्रतियां भी आवश्यक रूप से साथ लानी होगी।



Source link