कुंवारी कन्याओं की मन्नत पूरी करता है यह शिव मंदिर, MP के 500 साल पुराने शिवालय की अनोखी कहानी

कुंवारी कन्याओं की मन्नत पूरी करता है यह शिव मंदिर, MP के 500 साल पुराने शिवालय की अनोखी कहानी


Last Updated:

Ancient Shiva Temple: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के राजघाट में करीब 500 साल पुराना प्राचीन शिव मंदिर स्थित है, जिसका संबंध अश्वत्थामा से जोड़ा जाता है. मान्यता है कि आज भी अश्वत्थामा यहां शिवजी की पूजा करने आते हैं. यह मंदिर चमत्कारी माना जाता है, जहां विशेष रूप से विवाह की मन्नत मांगी जाती है.

Ancient Shiva Temple: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के राजघाट पर करीब 500 साल पुराना प्राचीन शिव जी का मंदिर हैं. इस मंदिर की कहानी अश्वत्थामा से जुड़ी हुई हैं समिति के लोगों का दावा हैं कि आज भी यहां पर शिवजी की पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं. यह मंदिर काफी चमत्कारी और प्राचीन मंदिर बताया जाता है. यहां पर सबसे अधिक लोग विवाह के लिए मन्नत मांगते हैं. कुंवारी कन्या जब भी यहां पर मन्नत मांगने के लिए पहुंचती है तो शिवजी उनकी मन्नत पूरी कर देते हैं मन्नत पूरी होने पर लोग यहां पर भंडारे का आयोजन करते हैं भंडारे में बड़ी संख्या में भक्त भी शामिल होते हैं यहां पर महाशिवरात्रि के अवसर पर मेले का भी आयोजन होता है.

मंदिर समिति ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम ने जब मंदिर समिति के सुभाष और महेश चौहान से बात की तो उन्होंने बताया कि इस मंदिर की कहानी अश्वत्थामा से जुड़ी हुई है. आज भी शिवजी की पूजा अर्चना करने के लिए अश्वत्थामा आते हैं. यह मंदिर करीब 500 साल पुराना बताया जाता है. यहां पर कई ऋषि मुनियों द्वारा भी तपस्या की गई है. भगवान स्वामीनारायण भी यहां पर मंदिर में आ चुके हैं. ऐसा इस मंदिर से जुड़े लोग दावा करते हैं. आज भी यहां पर महाशिवरात्रि के अवसर पर मेले का आयोजन होता है और दूर-दूर से भक्त दर्शन पूजन करने के लिए आते हैं. यह मंदिर ताप्ती नदी के तट पर मौजूद होने से इसकी और भी महत्वता बढ़ जाती है. भक्त ताप्ती नदी के जल से इस मंदिर पर अभिषेक पूजन करते हैं.

कुंवारी कन्या विवाह के लिए मांगती है मन्नत 
इस मंदिर की खासियत है कि यहां पर जो भी कुंवारी कन्या अच्छे वर के लिए और विवाह के लिए मन्नत मांगती है तो उनका विवाह भी हो जाता है और अच्छा वर भी मिलता है जब मन्नत पूरी होती है तो वह इस मंदिर पर दर्शन पूजन करने के लिए पहुंचते हैं और यहां पर शादी का आयोजन भी करते हैं अपने सगे संबंधियों को प्रसादी खिलाते हैं यह मंदिर काफी चमत्कारी मंदिर भी कहा जाता है इसलिए यहां पर महाशिवरात्रि के अवसर पर मेले का भी आयोजन होता है दूर-दूर से भक्त आते हैं और शिवजी के दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लेते हैं.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

जहां आज भी आते हैं अश्वत्थामा! जानिए एमपी के प्राचीन शिव मंदिर का रहस्य



Source link