Wedding Shopping: शादी की शॉपिंग के लिए बेस्ट है भोपाल का ये मार्केट, डिजाइनर कपड़ों के साथ मिलेगा लेटेस्ट कलेक्शन, कीमत भी बहुत कम!

Wedding Shopping: शादी की शॉपिंग के लिए बेस्ट है भोपाल का ये मार्केट, डिजाइनर कपड़ों के साथ मिलेगा लेटेस्ट कलेक्शन, कीमत भी बहुत कम!


Last Updated:

Wedding Shopping in Bhopal: त्योहारों का मौसम बीतने का बाद शादी का मौसम भी शुरू हो गया है. किसी की शॉपिंग हो गई है तो कोई तैयारी में है. आइए जानते हैं कि भोपाल में वो कौन से बाजार हैं जहां दूल्हा-दुल्हन के साथ ही पूरे परिवार के लिए कपड़े आसानी से और वो भी किफायती दाम में मिल जाएगा.

शादियों का सीजन शुरू होने के साथ ही बाजार में एक बार फिर रौनक दिखने लगी है. इस बार बाजार में शादी के लिए खास और अलग कलेक्शन दूल्हा-दुल्हन के लिए देखने को मिल रहा है. साथ ही शादी की पूरी शॉपिंग के लिए स्पेशल कलेक्शन आया है.

2

मध्य प्रदेश के सबसे बड़े कपड़ा बाजार कहे जाने वाले बैरागढ़ मार्केट में शादी की खरीदारी कम दाम में अच्छी क्वालिटी के साथ की जा सकती है. इसमें दूल्हा-दुल्हन से लेकर सभी रिश्तेदारों के लिए आकर्षक कपड़े मिल जाएंगे.

3

दुल्हन के लिए लहंगे की बात करें तो फर्स्ट कॉपी से लेकर ओरिजिनल तक हर तरह के लहंगे किफायती दाम में मिलते हैं. यदि दाम की बात करें तो यहां लहंगा की शुरुआत मात्र ₹1500 से हो जाती है, जो कि ढाई लाख रुपए तक पहुंच जाते हैं.

4

हालांकि इसमें सबसे ज्यादा बजट में ₹5000 से लेकर ₹20000 तक के लहंगे की बिक्री होती है. इसमें अलग-अलग वर्क के हिसाब से लहंगे मिल जाते हैं. इसमें ए-लाइन (A-line), फिशटेल (Fishtail), और फ्लेयर्ड (Flared) लहंगे शामिल हैं.

5

इसके अलावा दुल्हों के लिए खास तौर पर अलग-अलग दुकान व शोरूम मौजूद हैं, जहां कई प्रकार की शेरवानी मिल जाती हैं. इसमें अचकन (Achkan), जोधपुरी (Jodhpuri), इंडो-वेस्टर्न (Indo-Western), पाकिस्तानी पश्मीना (Pashmina), और अंग्रखा (Angrakha) शामिल हैं.

6

यदि इनके दाम की बात की जाए तो शेरवानी की कीमत ₹900 से शुरू होती है, जो कि ₹10,000 या उससे अधिक तक पहुंच जाती है. हालांकि ये कपड़े, डिज़ाइन और उसकी गुणवत्ता पर निर्भर करती है.

7

इसके अलावा शादी में लेनदेन के लिए अच्छी साड़ियां मात्र ₹50 से शुरू हो जाती हैं. प्रदेश के सबसे बड़े कपड़ा मार्केट में सबसे सस्ती साड़ियों के लिए छोटी-छोटी दुकानों की भरमार है. यहां ₹50 से लेकर ₹5000 तक की साड़ी भी मिल जाती है.

8

साथ ही यहां दुल्हा-दुल्हन के लिए शादी के जोड़े के अलावा अन्य सभी सामान मिल जाते हैं. इसमें दुल्हे की जूती, पगड़ी, तलवार से लेकर दुल्हन का कारीगरी वाला दुपट्टा, सैंडल, चूड़ी और आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी मौजूद है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

शादी की शॉपिंग के लिए बेस्ट है भोपाल का ये मार्केट, फटाफट नोट करें पता



Source link