5 बेटियों के बाद पैदा हुआ था बेटा, जहरीली गैस ने ले ली जान, ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, मां-बाप भी एडमिट

5 बेटियों के बाद पैदा हुआ था बेटा, जहरीली गैस ने ले ली जान, ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, मां-बाप भी एडमिट


Last Updated:

Gwalior News: ग्वालियर में दर्दनाक हादसा हो गया. गेहूं में रखी कीटनाशक दवा से ऐसा रिएक्शन हुआ कि जहरीली गैस बन गई. मकान मालिक की गलती किराए पर रहने वाले परिवार के लिए आफत बन गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानें क्या हुआ…

फाइल फोटो.

रिपोर्ट: सुशील कौशिक

Gwalior News: ग्वालियर के जडेरुआ इलाके में एक किराए के मकान में गैस लीकेज से एक परिवार सदमे में डूब गया. मकान मालिक द्वारा गेहूं के भंडार में रखी सल्फास की दवा से रातोंरात गैस फैल गई, जिसकी चपेट में आए किराएदार दंपति और उनकी बेटी गंभीर रूप से बीमार हो गए. सबसे दर्दनाक तो यह कि चार साल के इकलौते बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

घटना रविवार तड़के जडेरुआ इलाके के एक पुराने मकान में घटी. किराएदार सत्येंद्र शर्मा (35), उनकी पत्नी रजनी शर्मा (32), बड़ी बेटी (8) और छोटा बेटा करुआ (4) परिवार के साथ रहते थे. मकान मालिक श्रीकृष्ण यादव ने उसी मकान के एक हिस्से में गेहूं भरा था. सूत्रों के अनुसार, कीट नाशक के तौर पर सल्फास की गोलियां गेहूं में डाली गई थीं. संभवतः गोलियों की अधिक मात्रा या खराब स्टोरेज के कारण रासायनिक प्रतिक्रिया से जहरीली गैस निकल गई, जो रात में पूरे कमरे में फैल गई.

5 बेटियों बाद आया बेटा, चला गया…
सुबह जब पड़ोसियों को शोर सुनाई दिया, तो सत्येंद्र, रजनी और बेटी को बेहोशी की हालत में पाया गया. चार साल का करुआ पहले ही दम तोड़ चुका था. ग्रामीणों ने तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां सत्येंद्र और रजनी को वेंटिलेटर पर रखा गया है. बेटी की हालत स्थिर बताई जा रही है. सत्येंद्र की मां ने आंसुओं में बताया, “मेरे बेटे की पांच बेटियां हैं. बरसों की मन्नत से यह इकलौता पोता हुआ था. आज वह हमसे छिन गया. मकान मालिक की लापरवाही ने पूरा परिवार उजाड़ दिया.” उनकी आवाज में गुस्सा और दर्द साफ झलक रहा था.

सैंपल ले लिए गए हैं, जल्द होगा खुलासा
जानकारी मिलते ही गोला मंदिर थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. मकान मालिक से पूछताछ में उन्होंने दवा रखने की बात स्वीकार की, लेकिन मात्रा कम होने का दावा किया. पुलिस ने गेहूं से दवा के सैंपल बरामद कर फोरेंसिक लैब भेज दिए हैं. सीएसपी अतुल सोनी ने कहा, “यह बेहद दुखद है. जांच में यह स्पष्ट होगा कि गेहूं में क्या डाला गया था. लापरवाही साबित होने पर मकान मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है.” उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट किया है.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

5 बेटियों के बाद पैदा हुआ था बेटा, जहरीली गैस ने ले ली जान, ग्वालियर में हादसा



Source link