खरगोन में भारतीय कपास निगम (CCI) द्वारा कपास खरीदी की नीति पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने आपत्ति जताई है। किसानों की मांग है कि 25% नमी वाले कपास की खरीदी की जाए, जबकि वर्तमान में 12% नमी तक ही कपास खरीदा जा रहा है। सोमवार को महासंघ ने इस मुद्दे
.
महासंघ के प्रतिनिधियों ने उपसंचालक कृषि शिव सिंह राजपूत से मुलाकात कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। किसानों का कहना है कि पहले कपास की खरीद लेंथ के मापदंड पर होती थी, लेकिन अब नए नियम बनाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है।
महासंघ के मालवा प्रांत प्रतिनिधि गोपाल पाटीदार ने कहा कि यदि प्रशासन इस समस्या का समाधान नहीं करता है, तो 10 नवंबर को नेशनल हाईवे जाम किया जाएगा। उन्होंने पहले भी अधिकारियों को किसानों की फसल का उचित मूल्य देने की बात कही थी।
इस दौरान जिला अध्यक्ष किशोर पाटीदार और उपाध्यक्ष विजय छपरिया सहित महासंघ के अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।