खरगोन जिले के बालसमुद में साटकूर रोड पर स्थित एक खाली प्लॉट में मंगलवार सुबह पांच माह का भ्रूण मिला है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने भ्रूण देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। कसरावद पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कसरावद अस्पताल भेज
.
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस जांच के तहत पुलिस क्षेत्र के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, हालांकि अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। कसरावद एसआई जितेंद्र कवचे ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों से हाल ही में गर्भवती हुई महिलाओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
टीआई बोले- मामले की गंभीरता से जांच जारी कसरावद टीआई राजेंद्र बर्मन ने जानकारी दी कि भ्रूण का वजन लगभग 250 ग्राम था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं यह पहली बार नहीं है जब खरगोन जिले में ऐसी घटना सामने आई है। आठ माह पहले डायवर्शन रोड क्षेत्र में भी एक भ्रूण मिला था। कुंदा नदी किनारे और जिला अस्पताल क्षेत्र में भी पहले ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें पुलिस दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है। हालांकि, महेश्वर क्षेत्र में अगस्त में नवजात मिलने के एक मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा था।