अमरपाटन पुलिस ने 5 नवंबर, बुधवार देर रात जुआ फड़ पर छापा मारकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में लंबे समय से पुलिस की तलाश में चल रहा नाल निकालने वाला नरेंद्र उर्फ मेंदर चौरसिया भी पकड़ा गया।
.
पुलिस ने मौके से कुल ₹21,835 नकद, तीन मोबाइल फोन और ताश की गड्डियां बरामद कीं। जब्त की गई कुल राशि में से ₹16,350 आरोपियों की तलाशी के दौरान मिले, जबकि ₹5,485 जुआ फड़ से जब्त किए गए।
सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार किए गए लोगों में रामसुख गुप्ता (पिता चिंतामणि, 50 वर्ष), सुदामा ताम्रकार (पिता संतोष, 47 वर्ष), संतोष ताम्रकार (पिता भैयालाल, 45 वर्ष) और नरेंद्र उर्फ मेंदर चौरसिया (पिता नत्थू, 40 वर्ष) शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस को नरेंद्र उर्फ मेंदर चौरसिया की तलाश काफी समय से थी। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां की जाएंगी।
