श्योपुर में साइबर जागरूकता अभियान: पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए; बोले- बचाव ही सुरक्षित – Sheopur News

श्योपुर में साइबर जागरूकता अभियान:  पुलिस ने ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए; बोले- बचाव ही सुरक्षित – Sheopur News



आयोजित बैठक के दौरान मौजूद अधिकारी और नगरवासी।

बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने गुरुवार को श्योपुर नगर पालिका परिषद परिसर में एक साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे शुरू हुआ, जिसमें पुलिस और नगर पालिका के अधिकारियों ने नागरिकों को ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके बता

.

इस अभियान में एसडीओपी राजीव गुप्ता, थाना प्रभारी कोतवाली सतीश चौहान, उप निरीक्षक कमलेंद्र सिंह, साइबर आरक्षक राधावल्लभ यादव और नगर पालिका सीएमओ राधेरमण यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने शहरवासियों को बताया कि साइबर अपराधी आजकल फोन कॉल, ईमेल, व्हाट्सएप, सोशल मीडिया और फर्जी लिंक के माध्यम से लोगों की बैंक डिटेल्स, ओटीपी या निजी जानकारी हासिल कर ठगी करते हैं।

एटीएम की जानकारी साझा की

एसडीओपी राजीव गुप्ता ने नागरिकों को सलाह दी कि वे किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें। उन्होंने बैंक खाते या एटीएम से जुड़ी जानकारी किसी के साथ साझा न करने और संदिग्ध कॉल या मैसेज की शिकायत तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर करने को कहा।

बचाव का सबसे बड़ा हथियार

थाना प्रभारी सतीश चौहान ने इस बात पर जोर दिया कि जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने परिजनों, विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों को भी डिजिटल सुरक्षा के प्रति सचेत करें।

सीएमओ राधेरमण यादव ने कहा कि नगर पालिका ऐसे अभियानों को लगातार सहयोग देती रहेगी, ताकि हर नागरिक सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपना सके। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने साइबर सुरक्षा की शपथ ली और भविष्य में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। यह अभियान नागरिकों में डिजिटल सतर्कता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।



Source link