अभिषेक शर्मा ने T20I में छक्कों से बना दिया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, रोहित-हेड और गेल जैसे बल्लेबाज भी फेल

अभिषेक शर्मा ने T20I में छक्कों से बना दिया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, रोहित-हेड और गेल जैसे बल्लेबाज भी फेल


भारत के खूंखार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. अभिषेक शर्मा ने जो वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, उसे हासिल करने में टी20 के सबसे खतरनाक बल्लेबाज रोहित शर्मा, ट्रेविस हेड और क्रिस गेल भी नाकाम रहे हैं. अभिषेक शर्मा ICC रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज हैं. अभिषेक शर्मा टी20 के बेहद खतरनाक बल्लेबाज हैं. वह तलवार की तरह बल्ला चलाते हैं और आसमानी छक्कों से बवंडर मचाकर रख देते हैं. अभिषेक शर्मा क्रीज पर आते ही बड़े से बड़े गेंदबाज की धज्जियां उड़ानी शुरू कर देते हैं.

अभिषेक शर्मा ने T20I में छक्कों से बना दिया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार को खेले गए चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में 21 गेंदों पर 28 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 3 चौके और एक छक्का उड़ाया. अपनी पारी में एक छक्का लगाते ही अभिषेक शर्मा ने T20I में छक्कों से एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. अभिषेक शर्मा ने बतौर ओपनर 25 पारियों के बाद सबसे ज्यादा T20I छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. ओपनर के तौर पर अभिषेक शर्मा ने 25 पारियों के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा 64 छक्के ठोक डाले हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


पूरी दुनिया में पहले नंबर पर काबिज

अभिषेक शर्मा ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में अभी तक 27 पारियां खेली हैं, जिसमें उन्होंने 25 पारियों में ओपनिंग की है. वहीं, 2 पारियों में अभिषेक शर्मा नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. अभिषेक शर्मा ने बतौर ओपनर 25 पारियों के बाद सबसे ज्यादा 64 T20I छक्के जमाए हैं. वहीं, एविन लुईस 60 छक्कों के साथ इस अनोखी लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं. टी20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा ने अभी तक कुल 95 चौके और 65 छक्के उड़ाए हैं. अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में 2 शतक और 6 अर्धशतक ठोके हैं.

25 पारियों के बाद सबसे ज्यादा T20I छक्के जड़ने वाले ओपनिंग बल्लेबाज

1. अभिषेक शर्मा – 64 छक्के

2. एविन लुईस – 60 छक्के

3. कॉलिन मुनरो – 58 छक्के

4. हजरतुल्लाह जजई – 54 छक्के

5. क्रिस गेल – 51 छक्के

6. केएल राहुल – 47 छक्के

7. ट्रैविस हेड – 43 छक्के

T20I में 189.83 की कातिलाना स्ट्राइक रेट

25 साल के अभिषेक शर्मा की गिनती भारत के विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाजों में होती है. टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने अभी तक 28 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 189.83 के स्ट्राइक रेट और 36.63 की औसत से 989 रन बनाए हैं. अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में 2 शतक और 6 अर्धशतक ठोके हैं. टी20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा ने अभी तक 95 चौके और 65 छक्के उड़ाए हैं. अभिषेक शर्मा अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के परमानेंट ओपनर बन चुके हैं. पावर प्ले में दुनिया का कोई भी गेंदबाज अभिषेक शर्मा के सामने बॉलिंग नहीं करना चाहेगा. गेंदबाज मानों अभिषेक शर्मा की कातिलाना बल्लेबाजी के सामने रहम की भीख मांगते हुए नजर आते हैं. अभिषेक शर्मा विरोधी टीम के गेंदबाजों की बेरहमी से धुनाई करते हैं.

28 गेंद पर ठोका शतक

अभिषेक शर्मा ने 5 दिसंबर 2024 को मेघालय के खिलाफ सैय्यद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी 2024 टूर्नामेंट के एक मैच के दौरान 28 गेंदों में शतक ठोक दिया था. अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में शतक जड़कर टी20 क्रिकेट के इतिहास में किसी भारतीय द्वारा बनाए गए सबसे तेज शतक के महारिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली थी. बता दें कि अभिषेक शर्मा के इस कमाल से चंद मैच पहले ही 27 नवंबर 2024 को गुजरात के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने त्रिपुरा के खिलाफ 28 गेंदों में शतक ठोका था. उर्विल पटेल ने इस मैच में 35 गेंदों पर 113 रनों की नाबाद पारी खेली थी. उर्विल पटेल की पारी में 12 छक्के और 7 चौके शामिल रहे. उर्विल पटेल का स्ट्राइक रेट इस दौरान 322.85 था. अभिषेक शर्मा ने उर्विल पटेल के कारनामे को दोहरा दिया. अभिषेक शर्मा ने पंजाब के लिए खेलते हुए मेघालय के खिलाफ सैय्यद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी 2024 टूर्नामेंट के मैच में 28 गेंदों में शतक जड़ दिया. अभिषेक शर्मा ने मेघालय के खिलाफ मैच में 29 गेंदों पर 106 रनों की नाबाद पारी खेली थी. अभिषेक शर्मा की पारी में 11 छक्के और 8 चौके शामिल रहे. अभिषेक शर्मा का स्ट्राइक रेट इस दौरान 365.51 था.



Source link