अमरकंटक में गाय मृत मिली, सिर पर गहरी चोट: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, विरोध शुरू – Anuppur News

अमरकंटक में गाय मृत मिली, सिर पर गहरी चोट:  विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, विरोध शुरू – Anuppur News



मृत गाय मिलने पर पहुंचे विहिप और बजरंगदल कार्यकर्ता।

अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 2 में शुक्रवार को एक गाय मृत पाई गई। गाय के सिर पर गहरे चोट के निशान थे। घटना की सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।

.

पदाधिकारियों ने इस घटना को गाय की हत्या बताया। उन्होंने कहा कि गायों के साथ इस तरह का कृत्य अस्वीकार्य है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यदि गायों की देखभाल नहीं की जा सकती, तो उन्हें इस तरह से छोड़ना या नुकसान पहुंचाना निंदनीय है।

विश्व हिंदू परिषद के सदस्य शिवाजी पांडे ने इस संबंध में नगर परिषद अमरकंटक से गौशाला के लिए भूमि की मांग दोहराई। उन्होंने बताया कि यह मांग पिछले महीने से की जा रही है। पांडे ने स्पष्ट किया कि यह मांग तब तक जारी रहेगी, जब तक सड़कों पर घूमने वाली सभी आवारा गायों को गौशाला में सुरक्षित स्थान नहीं मिल जाता और उनकी उचित देखभाल सुनिश्चित नहीं हो जाती।



Source link