श्मशान भूमि से तीन साल पुराना अतिक्रमण हटा: श्यामपुर तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई की – Sehore News

श्मशान भूमि से तीन साल पुराना अतिक्रमण हटा:  श्यामपुर तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ कार्रवाई की – Sehore News


सीहोर जिले के श्यामपुर तहसील में श्मशान की शासकीय भूमि से तीन साल पुराना अवैध अतिक्रमण हटा दिया गया है। तहसीलदार ने पुलिस और राजस्व विभाग की टीम के साथ मिलकर बुलडोजर चलाकर यह कार्रवाई की।

.

यह अतिक्रमण खंडवा में स्थित श्मशान भूमि पर गांव के एक परिवार द्वारा किया गया था। श्यामपुर तहसील द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए तीन बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने इसे नहीं हटाया।

आज, श्यामपुर तहसीलदार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान राजस्व विभाग के आरआई, पटवारी, श्यामपुर थाने से पुलिस प्रशासन, ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचायत सचिव, सहायक सचिव और अन्य ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

श्यामपुर तहसीलदार श्याम नंदन चंदेले ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए तीन बार नोटिस दिए गए थे। अतिक्रमणकारियों द्वारा स्वेच्छा से कब्जा नहीं हटाने के कारण आज पुलिस प्रशासन के सहयोग से शांतिपूर्ण ढंग से यह कार्रवाई की गई।

लगभग तीन वर्षों से ग्राम पंचायत द्वारा भी श्मशान की भूमि को खाली कराने के लिए नोटिस दिए जा रहे थे। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन को यह कदम उठाना पड़ा।



Source link