सतना OT मामला भोपाल पहुंचा: PS हेल्थ ने CMHO से मांगी जानकारी; कलेक्टर ने भी डॉक्टरों के वर्कलोड का ब्योरा मांगा – Satna News

सतना OT मामला भोपाल पहुंचा:  PS हेल्थ ने CMHO से मांगी जानकारी; कलेक्टर ने भी डॉक्टरों के वर्कलोड का ब्योरा मांगा – Satna News



सतना जिला अस्पताल में वीआईपी दौरे के कारण एक ऑपरेशन थिएटर (ओटी) आरक्षित रखने और दूसरे ओटी की मशीन खराब होने से 13 ऑपरेशन टलने का मामला अब भोपाल तक पहुंच गया है। प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) संदीप यादव ने शुक्रवार को सीएमएचओ डॉ. एलके तिवारी से फोन पर पूरी

.

PS हेल्थ ने पूछा- क्या VIP के लिए बंद था OT? प्रमुख सचिव संदीप यादव ने डॉ. तिवारी से पूछा कि क्या वीआईपी के दौरे की वजह से ओटी को बंद रखा गया था? उन्होंने जिला अस्पताल के अन्य कार्यशील ऑपरेशन थिएटरों के बारे में भी विस्तृत जानकारी देने को कहा। प्रमुख सचिव के निर्देश के बाद सीएमएचओ सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय जिला चिकित्सालय पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी जुटाई। डॉ. तिवारी ने एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रमुख सचिव को भेज दी है।

CMHO ने बंद रखने से किया इनकार सीएमएचओ डॉ. तिवारी ने इस बात से इनकार किया है कि वीआईपी के जिला प्रवास के दौरान किसी ओटी को बंद रखा गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रोटोकॉल के तहत आपातकालीन स्थिति के लिए ओटी में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं और संबंधित ब्लड ग्रुप का रक्त आरक्षित रखना होता है, जिसका पालन किया गया था।

अस्पताल में 6 प्रमुख OT, 31 सर्जरी का दावा जिला अस्पताल में कुल 6 प्रमुख ऑपरेशन थिएटर हैं, जिनमें दो मेजर ओटी, तीन मॉड्यूलर ओटी और एक मेटरनिटी विंग का लेबर ओटी शामिल हैं। सीएमएचओ ने दावा किया है कि गुरुवार को जिला अस्पताल में 31 सर्जरी की गईं, जिनमें 15 बड़े ऑपरेशन और 16 अन्य सर्जरी शामिल हैं। सीएमएचओ ने इस संबंध में जिला अस्पताल के सहायक प्रबंधक डॉ. धीरेन्द्र वर्मा से भी जानकारी ली।

कलेक्टर ने भी डॉक्टरों के वर्कलोड पर मांगा जवाब इस बीच कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने भी मेडिकल कॉलेज के डीन, सीएमएचओ और सिविल सर्जन को पत्र लिखकर डॉक्टरों के वर्कलोड का ब्योरा मांगा है। कलेक्टर ने पत्र में लिखा कि डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ आए दिन कलेक्ट्रेट पहुंचकर बताते हैं कि जिला अस्पताल में नियमानुसार ड्यूटी नहीं लगाई जाती और बिना ब्रेक के लगातार ड्यूटी कराई जाती है।

कलेक्टर ने पूछा कि सभी विभागों में कौन-कौन से डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ कितने केस अकेले कर रहे हैं और कितने संयुक्त रूप से कर रहे हैं।



Source link