बालाघाट में सीएम राइज स्कूल का ऑटो पलटा: स्कूल जा रहे 12 छात्र-छात्राएं घायल, अस्पताल में मची चीख-पुकार – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट में सीएम राइज स्कूल का ऑटो पलटा:  स्कूल जा रहे 12 छात्र-छात्राएं घायल, अस्पताल में मची चीख-पुकार – Balaghat (Madhya Pradesh) News


बालाघाट में शनिवार सुबह सीएम राइज स्कूल (सांदीपनी) के छात्र-छात्राओं को स्कूल ले जा रहा ऑटो पलटने से 12 विद्यार्थी घायल हो गए। हादसा सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ। पुलिस ने ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

.

बच्चों को जब अस्पताल लाया गया तो चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी लगते ही परिजन अस्पताल पहुंचे।

दुर्घटना में घायल हुए बच्चों को सिर, हाथ, पैर, गर्दन, कमर और कान में चोटें आई हैं। दो बच्चों को टांके भी लगे हैं। घटना के बाद घायल बच्चों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सीएसपी वैशाली सिंह कराहलिया ने अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चों से मुलाकात की।

स्वीरे देखिए…

ये छात्र-छात्राएं हुए घायल

  1. सरेखा निवासी चारू पंचेश्वर (07)
  2. कोसमी निवासी खेतांश लिल्हारे (07)
  3. सार्थक खोब्रागढ़े (05)
  4. प्राची मरठे निवासी सरेखा (09)
  5. भरवेली निवासी अनाया भौतेकर (04)
  6. वेश लिल्हारे निवासी बालाघाट (08)
  7. आकाश कावरे (10)
  8. मन्नत तांडेकर निवासी चित्रगुप्त नगर (05)
  9. महक यादव निवासी सिंधी मोहल्ला (07
  10. अलीशा बिसेन, निवासी सुरेखा (06
  11. दिव्यांश सिंगनधुपे (07)
  12. फलक बिसेन)05)



Source link