राजगढ़ में ग्रामीणों ने निकाली बंदर की अंतिम यात्रा: हनुमान का स्वरूप मानकर भजन गाए, फूल बरसाकर दी विदाई – rajgarh (MP) News

राजगढ़ में ग्रामीणों ने निकाली बंदर की अंतिम यात्रा:  हनुमान का स्वरूप मानकर भजन गाए, फूल बरसाकर दी विदाई – rajgarh (MP) News


राजगढ़ जिले की खिलचीपुर तहसील के दिलावरी गांव में शनिवार को अनोखी घटना देखने को मिली। करंट लगने से मरे बंदर को गांव वालों ने भगवान हनुमान का स्वरूप मानते हुए डोल में सजाकर अंतिम यात्रा निकाली। भजनों की धुन पर महिलाएं गीत गा रही थीं और बच्चे फूल बरसा

.

घटना शुक्रवार की है, जब एक बंदर बिजली के तारों की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत उसकी सेवा की, भोजन-पानी दिया, लेकिन देर शाम बंदर ने दम तोड़ दिया। खबर फैलते ही गांव में शोक का माहौल बन गया।

बंदर की अनूठी अंतिम यात्रा

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने बंदर के लिए फूलों से सजाया हुआ डोल तैयार किया। भक्ति गीतों के साथ उसकी अंतिम यात्रा निकाली गई। महिलाएं भजन गा रही थीं और बच्चे फूल बरसा रहे थे। सैकड़ों ग्रामीण शांति धाम में अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

गांव के बुजुर्ग पटेल बिरम सिंह सौंधिया ने बताया कि हमारे धर्म में बंदर को हनुमान जी का स्वरूप माना गया है, इसलिए हमने उसे उसी श्रद्धा से विदा किया, जैसे किसी प्रियजन को दी जाती है।

तस्वीरों में देखिए बंदर की अंतिम यात्रा…



Source link