मंडला के महाराजपुर थाना अंतर्गत हिरदेनगर चौकी पुलिस ने शनिवार को नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 1.264 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
.
वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ाया आरोपी
चौकी प्रभारी विकास सिंह तोमर के अनुसार, पुलिस टीम ने कुडवन तिराहा, हिरदेनगर के पास वाहन चेकिंग की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति रामकिशोर पटेल (पिता प्रताप पटेल, निवासी ककैया, थाना बम्हनी) को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1.264 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
आरोपी की स्कूटी जब्त, केस दर्ज
पुलिस ने आरोपी से बरामद गांजा और उसकी स्कूटी जब्त कर ली है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जब्त की गई सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपए आंकी गई है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी विकास सिंह तोमर, सहायक उप निरीक्षक शिवशंकर सिंह राजपूत, आरक्षक रशीद कुमार पुशाम, आरक्षक आनंद, आरक्षक अमित, सैनिक जगदीश सिंगौर और महिला आरक्षक दीपाली का महत्वपूर्ण योगदान रहा।