Last Updated:
Team India next schedule after Australia tour: भारतीय क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा खत्म हो चुका है. भारत ने टी20 सीरीज जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरा का समापन किया. 19 सितंबर से भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी जहां उसे तीन मैचों की वनडे सीरीज में मेजबानों ने 2-1 से हराया था जबकि भारतीय टीम ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में मेजबानों को इतने ही अंतर से हराया. भारतीय टीम की अगली सीरीज दक्षिण अफ्रीका से है. दोनों टीमें 14 नवंबर से टेस्ट में टकराएंगी.
नई दिल्ली. भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 8 नवंबर को खत्म हो गया. टीम इंडिया की नजर अब अगली सीरीज पर है. ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम अपने घर में अब टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी. टीम इंडिया के सामने दक्षिण अफ्रीका की टीम है. जो पिछले 25 साल से भारत में टेस्ट सीरीज जीतने के सपने देख रही है. भारतीय टीम अपनी घरेलू सरजमीं पर दक्षिण अफ्रीका से 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. सीरीज का आगाज 14 नवंबर से होगा जबकि इसका समापन 19 दिसंबर को होगा. टेस्ट मैच सुबह 9:30 बजे से खेले जाएंगे वहीं वनडे के मुकाबले दोपहर 1:30 बजे से होंगे जबकि टी20 सीरीज के मैच शाम 7:00 बजे से खेले जाएंगे.
कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) सहित भारतीय टेस्ट टीम के चार खिलाड़ी दो मैचों की सीरीज के शुरुआती टेस्ट से पहले दक्षिण अफ्रीका के पूरे दल के साथ रविवार शाम को कोलकाता पहुंचेंगे जहां पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ब्रिस्बेन से सीधे कोलकाता के लिए उड़ान भरेंगे. दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम भी रविवार को चेक-इन करेगी. बाकी भारतीय टेस्ट खिलाड़ियों के सोमवार को ग्रुप में पहुंचने की उम्मीद है जिनकी ट्रेनिंग मंगलवार से शुरू होगी.
भारत और दक्षिण अफ्रीका टेस्ट, वनडे और टी20 शेड्यूल
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच 14 से 18 नवंबर तक कोलकाता में खेला जाएगा वहीं सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट 22 नवंबर से गुवाहाटी में होगा. इसके बाद दोनों टीमें 3 मैचों की वनडे सीरीज में टकराएंगी. पहला वनडे 30 नवंबर को रांची में जबकि दूसरा 3 दसिंबर को रायपुर में होगा वहीं अंतिम वनडे 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. टेस्ट और वनडे के बाद भारत और दक्षिण अफ़्रीका के बीच 5 मैचों की टी210 सीरीज शुरू होगी. पहला टी20 मैच 9 दिसंबर को कटक, दूसरा 11 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़, तीसरा टी20 14 दिसंबर को धर्मशाला, चौथा टी20 मैच 17 दिसंबर को लखनऊ और पांचवां व आखिरी मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा.
ऋषभ पंत की भारतीय टेस्ट टीम में वापसी
ऋषभ पंत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी दो मैचों की सीरीज़ के लिए भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की है. उन्हें फिर से उप-कप्तान बनाया गया है. पंत इससे पहले, इंग्लैंड सीरीज के दौरान शुभमन गिल के उप-कप्तान थे, लेकिन चौथे टेस्ट में पैर में चोट लगने के बाद उन्हें बाहर होना पड़ा.जिसकी वजह से वह ओवल टेस्ट और उसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज़ से बाहर हो गए थे. पंत ने दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच में खेलकर अपनी फिटनेस साबित कर दी है.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम
शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और आकाशदीप.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें