कलेक्टर बने टीचर! युवाओं को बताया UPSC-SSC और बैंकिंग में सफल होने का राज

कलेक्टर बने टीचर! युवाओं को बताया UPSC-SSC और बैंकिंग में सफल होने का राज


Last Updated:

Ujjain News: कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने युवाओं को दो घंटे महत्वपूर्ण टिप्स दिए. डीएम ने टाइम मैनेजमेंट पर खास ध्यान देने, अपनी कमियों को दूर करने और सक्सेस के लिए अपनी सोच बदलने की सलाह दी. इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्रेयांस कुमट, डीईओ आनंद शर्मा और एडीपीसी गिरीश तिवारी भी मौजूद रहे.

उज्जैन. मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में धर्म-कर्म के साथ-साथ शिक्षा को भी बेहद खास माना जाता है. जो लोग UPSC, SSC, बैंक या अन्य परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं, यह खबर उनके बेहद काम की है. दरअसल आज (रविवार) से उज्जैन के कलेक्टर ने एक निशुल्क क्लास शुरू की है, जिसमें वह खुद युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराएंगे. उज्जैन के कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने आज एक शिक्षक की तरह UPSC, MPPSC, SSC, बैंकिंग परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतियोगियों की क्लास ली. उन्होंने स्टूडेंट्स को बताया कि अपना लक्ष्य कैसे तय करें. इस दौरान उन्होंने युवाओं के सवालों के जवाब भी दिए.

उज्जैन में रविवार को बोर्ड परीक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 150 युवाओं ने भाग लिया. कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने प्रतियोगियों को दो घंटे महत्वपूर्ण टिप्स दिए. उन्होंने टाइम मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान देने, अपनी कमियों को दूर करने और सफलता के लिए अपनी सोच बदलने की सलाह दी. इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रेयांस कुमट, डीईओ आनंद शर्मा और एडीपीसी गिरीश तिवारी भी उपस्थित थे. डीईओ शर्मा ने बताया कि अब हर रविवार को अधिकारी विद्यार्थियों को प्रेरित करने के लिए ऐसी कक्षाएं लेंगे.

दो साल तक नहीं गए घर
कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने युवाओं से कहा कि खुद पर भरोसा रखना चाहिए और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करना चाहिए क्योंकि सफलता सिर्फ महानगरों के छात्रों को नहीं मिलती है. उन्होंने गांवों से निकलकर सफल हुए कई उदाहरणों का जिक्र करते हुए अपने तैयारियों के दिनों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि परीक्षा की तैयारी के दौरान वह दो साल तक घर नहीं गए थे. डीएम सिंह ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन 24 घंटों का सदुपयोग करने और अपने आसपास सफल लोगों के उदाहरणों से प्रेरणा लेने की बात कही.

खुद पर रखें भरोसा
कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने टाइम मैनेजमेंट को लेकर युवाओं के सवालों का जवाब दिया. पढ़ने की जगह को लेकर उन्होंने सलाह दी कि पढ़ाई के लिए ऐसा स्थान चुनें, जहां कोई व्यवधान न हो. उन्होंने लक्ष्य के प्रति स्पष्टता रखने और शॉर्ट नोट्स बनाने पर भी जोर दिया. एक अन्य छात्रा साक्षी ने अपने प्रयासों में विश्वास की कमी बताई. इस पर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को खुद पर भरोसा रखना होगा और डर से बाहर निकलना होगा. उन्होंने अपनी तैयारी पर विश्वास रखने और नियमित रूप से टेस्ट सीरीज हल करने की प्रेरणा दी.

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

कलेक्टर बने टीचर! युवाओं को बताया UPSC-SSC और बैंकिंग में सफल होने का राज



Source link