खंडहर गौशाला से 2 लाख की अवैध शराब बरामद: पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई, केस दर्ज – Agar Malwa News

खंडहर गौशाला से 2 लाख की अवैध शराब बरामद:  पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई, केस दर्ज – Agar Malwa News


आगर मालवा जिले के नलखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार को एक खंडहर गौशाला से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी नागेश यादव के नेतृत्व में क

.

थाना प्रभारी यादव ने बताया कि उन्हें ग्राम दमदम स्थित एक पुरानी, लावारिस गौशाला में अवैध शराब रखे होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गौशाला की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गौशाला के एक कमरे का ताला तोड़कर देखा गया, जहां भारी मात्रा में शराब रखी हुई थी।

पुलिस को मौके से 48 पेटी देसी शराब और 11 पेटी बियर मिली। पुलिस ने सभी अवैध शराब जब्त कर ली है।

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह शराब किसने रखी थी और इसका परिवहन या तस्करी कौन कर रहा था। पुलिस इस संबंध में आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है ताकि शराब तस्करी के नेटवर्क का पता लगाया जा सके। ग्रामीणों ने बताया कि यह गौशाला अब खंडहर हो चुकी है और इसमें कोई पशु नहीं है।

फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने धार्मिक स्थलों और गौशालाओं का दुरुपयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।



Source link