पाकिस्तान में तो क्रिकेटर भी अनसेफ… नसीम शाह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, अंदर ही था पूरा परिवार

पाकिस्तान में तो क्रिकेटर भी अनसेफ… नसीम शाह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, अंदर ही था पूरा परिवार


Pakistan Cricket: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह के खैबर पख्तूनख्वा इलाके में स्थित घर पर सोमवार (10 नवंबर) तड़के कुछ अनजान हमलावरों ने हमला किया. हमलावरों ने नसीम के घर के मेन गेट पर सुबह करीब 1:45 बजे गोलियां चलाईं. इससे गेट पर गोलियों के निशान पड़ गए. पाकिस्तान के लोअर दीर ​​पुलिस ने इसकी पुष्टि की है. वहां नसीम शाह का परिवार रहता है. हमलावर फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गए और अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है और मामले की जांच चल रही है.

पिता ने पुलिस से की मुलाकात

इस घटना के बाद क्रिकेटर के घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और घटना की CCTV फुटेज की जांच की जा रही है. इस घटना के बाद भी नसीम शाह पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ ही रहना चाहते हैं. उनके पिता ने लोअर दीर ​​जिले के पुलिस अधिकारी तैमूर खान से मुलाकात की. पुलिस ने उन्हें हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है. फायरिंग में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: IPL Auction 2026: कब होगी खिलाड़ियों की नीलामी? लगातार तीसरी बार विदेश में ऑक्शन, आईपीएल पर आया बड़ा अपडेट

श्रीलंका से सीरीज पर नजर

नसीम शाह श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए रावलपिंडी में पाकिस्तान टीम के साथ हैं. वह इस महीने के आखिर में जिम्बाब्वे के खिलाफ़ T20I सीरीज के लिए भी पाकिस्तान टीम का हिस्सा हैं और उम्मीद है कि वह इस सीरीज में भी खेलेंगे. नसीम शाह देश के सबसे जाने-माने गेंदबाजों में से एक है. वह वनडे कप्तान शाहीन शाह अफरीदी और एक्सप्रेस पेसर हारिस रऊफ के साथ टीम में तिकड़ी बनाते हैं.

ये भी पढ़ें: सचिन से विराट तक… भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट इतिहास के 5 सफलतम बल्लेबाज, रनों का लगाया अंबार

नसीम का करियर

नसीम पाकिस्तान के लिए 20 टेस्ट, 32 ODI और 32 T20I खेले हैं, जिनमें उन्होंने क्रमशः 60, 58 और 28 विकेट लिए हैं. उन्होंने 2019 में ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट मैच में पाकिस्तान के लिए डेब्यू किया था. अपने सिर्फ तीसरे टेस्ट  वह पांच विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के टेस्ट गेंदबाज बन गए थे. यह कमाल उन्होंने कराची में श्रीलंका के खिलाफ किया था. अगले ही टेस्ट में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ एक हैट्रिक भी ली थी.



Source link