Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए रिटेंशन और रिलीज की आखिरी तारीख 15 नवंबर की है. आगामी सीजन के लिए आईपीएल का मिनी ऑक्शन के वेन्यू का भी ऐलान कर दिया गया है. इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज मैथ्यू हेडन ने मुंबई इंडियंस को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है. हेडन ने दो बड़े खिलाड़ियों को रिलीज करने की बात कही है.
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए रिटेंशन का ऐलान होना अभी बाकी है, लेकिन उससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज मैथ्यू हेडन ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. मैथ्यू हेडन का मानना है कि मुंबई की टीम अपने स्क्वाड से न्यूजीलैंड के धाकड़ तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को रिलीज कर सकती है. इसके अलावा मुंबई की रडार पर भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी होंगे, जिन्हें पिछले सीजन में ही फ्रेंचाइजी ने खरीदा था.
मैथ्यू हेडन ने जियोहॉटस्टार आईपीएल 2026 रिटेंशन प्रीव्यू में कहा, “मुंबई इंडियंस के पास एक संतुलित प्लेइंग इलेवन है, लेकिन इसके बावजूद उसे कुछ मुश्किल फैसले लेने होंगे, जिसमें ट्रेंट बोल्ट को रिलीज करना भी शामिल है.” बता दें कि ट्रेंट बोल्ट को पिछले सीजन में मुंबई की टीम ने 12.50 करोड़ में खरीदा था और उन्होंने सीजन में कुल 22 विकेट लिए थे. बोल्ट खास तौर से पावर प्ले में अपनी धारदार गेंदबाजी से कमाल करते हैं. ऐसे में अगर मुंबई की टीम ने उन्हें रिलीज करती है तो ये फिर बहुत मुश्किल फैसला होगा. हालांकि, मुंबई मिनी ऑक्शन में बोल्ट को कम प्राइस पर खरीदने की कोशिश कर सकती है.
दीपक चाहर का भी मुंबई से कटेगा पत्ता
ट्रेंट बोल्ट के अलावा मुंबई इंडियंस से दीपक चाहर का भी पत्ता कट सकता है. मैथ्यू हेडन का मानना है कि दीपक चाहर को रिलीज कर टीम कम पैसों में अच्छे पेस विकल्प मिनी ऑक्शन में देख सकती है. दीपक चाहर को मुंबई की टीम ने आईपीएल 2025 में 9.25 करोड़ में खरीदा था, लेकिन वह टीम के लिए प्रभावी नहीं रहे. मुंबई के लिए सीजन में दीपक चाहर सिर्फ 11 विकेट ले पाए थे.
ऐसे में मैथ्यू हेडन ने दीपक चाहर को रिलीज किए जाने के पक्ष में तर्क दिया कि दीपक चाहर का पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था. वह चोट के कारण भी काफी परेशान थे. ऐसे में मुंबई के पास मौका है कि मिनी ऑक्शन में युवा खिलाड़ियों को बैक अप के तौर पर खरीद कर अपने बेंच स्ट्रेंथ को मजबूत करें. यही वहज है कि उन्होंने दीपक चाहर को रिलीज किए जाने का कारण बताया है. इसके अलावा हेडन ने कहा कि मिनी ऑक्शन में बोल्ट और चाहर को बाय बैक कर सकते हैं.
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें