खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर तेंदुए का हमला: दो लोग घायल, दमोह के सोजना गांव की घटना; ड्रोन से तलाश रहा वन विभाग – Damoh News

खेत में काम कर रहे ग्रामीणों पर तेंदुए का हमला:  दो लोग घायल, दमोह के सोजना गांव की घटना; ड्रोन से तलाश रहा वन विभाग – Damoh News


दमोह जिले के सोजना गांव में बुधवार सुबह खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। करीब 11:30 बजे हुए इस हमले में दोनों गंभीर घायल हो गए। दोनों को तत्काल पटेरा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद वन विभाग की टीम त

.

खेत में काम करते समय हुआ हमला

घायल ग्रामीण नारायण लोधी ने बताया कि वह बुधवार सुबह अपने खेत में काम कर रहा था, तभी अचानक पीछे से तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। नारायण के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तेंदुआ पास के खेत की ओर भाग गया।

वहीं कुछ ही दूरी पर भल्लू लोधी (50) अपने खेत में काम कर रहे थे। तेंदुआ ने वहां पहुंचकर उन पर भी हमला कर दिया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।

दोनों का इलाज जारी

गांव के लोगों ने घायलों को तुरंत पटेरा अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की हालत खतरे से बाहर है और उनका उपचार जारी है।

तेंदुए की तलाश में जुटा वन विभाग

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के जंगली इलाके की घेराबंदी की। विभाग ने ड्रोन की मदद से तेंदुए की लोकेशन का पता लगाने की कोशिश शुरू की है ताकि उसे सुरक्षित रूप से पकड़ा जा सके और जंगल में छोड़ा जा सके। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, वहीं वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जंगल के नजदीक न जाने की अपील की है।



Source link