सिवनी में बुजुर्ग की नाले में डूबा, मौत: मवेशी चराने के लिए जंगल गए थे, नहाते समय बिगड़ा संतुलन – Seoni News

सिवनी में बुजुर्ग की नाले में डूबा, मौत:  मवेशी चराने के लिए जंगल गए थे, नहाते समय बिगड़ा संतुलन – Seoni News




सिवनी जिले के किंदरई थाना क्षेत्र के ग्राम गोकलथाना में बुधवार सुबह एक बुजुर्ग की नाले में डूबने से मौत हो गई। 75 वर्षीय रतनलाल पन्द्रे की यह घटना 29 अप्रैल को सुबह लगभग 11 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, मृतक रतनलाल पन्द्रे (75), निवासी ग्राम गोकलथाना, अपने मवेशियों को चराने गांव के बाहर गए थे। इसी दौरान वे पास के एक नाले में नहाने उतरे। बताया गया है कि नाले में पानी का स्तर अधिक और बहाव तेज था, जिससे उनका संतुलन बिगड़ा और वे गहरे पानी में डूब गए। घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे उन्हें बचाया नहीं जा सका। कुछ देर बाद ग्रामीणों को जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने तत्काल किंदरई थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई कर मर्ग कायम किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में यह मामला दुर्घटनावश डूबने का प्रतीत हो रहा है। किंदरई थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।



Source link