- Hindi News
- Local
- Mp
- Ujjain
- Mandi Strike Ended, Hammal Returned To Work, Auction Started … Were On Strike To Increase Remuneration By 5%
उज्जैन15 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मंडी परिसर में उपज लोडिंग-अपलाेडिंग करते हम्माल।
कृषि उपज मंडी में गुरुवार दोपहर से नीलामी शुरू हो गई। इसके पहले व्यापारियों और हम्मालों के बीच चर्चा हुई। हम्मालों ने पारिश्रमिक पांच फीसदी बढ़ाने की मांग रखी। व्यापारियों ने मांग मंजूर कर ली है। साथ ही 14 दिन से चली आ रही मंडी की हड़ताल खत्म हो गई है। गुरुवार दोपहर 2.30 बजे हम्मालों ने लोडिंग-अपलोिडंग की। अनाज दलहन व्यवसायी महासंघ के प्रतिनिधियों की मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद व्यापारी नीलामी में भाग लेने को तैयार हो गए थे लेकिन हम्माल अपनी मांग पर अड़े थे। ऐसे में मंडी में कारोबार नहीं हो पा रहा था। व्यापारियों और हम्मालों के बीच चर्चा के लिए गुरुवार को फिर से बैठक बुलाई।
व्यवसायी संघ के अध्यक्ष मुकेश हरभजनका का कहना है कि हम्मालाें से चर्चा के बाद पारिश्रमिक में 5 फीसदी बढ़ोतरी कर दी है। 14 महीने का अनुबंध भी हो गया है। मंडी सचिव आश्विन सिन्हा का कहना है कि व्यापारियों-हम्मालों के बीच चर्चा के बाद गुरुवार को नीलामी शुरू हो गई है। म.प्र.हम्माल श्रमिक संगठन के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार लाला ने बताया अफसरों ने हम्मालों की पारिश्रमिक की प्रचलित दर में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है।