श्री राम जन्मभूमि तीर्थ: पिता को मंदिर के लिए राशि देते देख पुत्र ने भी तोड़ी गुल्लक, 17 हजार 122 रुपए भेंट किए

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ: पिता को मंदिर के लिए राशि देते देख पुत्र ने भी तोड़ी गुल्लक, 17 हजार 122 रुपए भेंट किए


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

बड़नगर3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
  • श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को समर्पित की राशि

शहर में एक पिता को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में राशि देते हुए देख उनसे प्रेरित होकर उनके 14 वर्षीय पुत्र ने भी अपनी गुल्लक तोड़ दी। पिता और पुत्र दोनों ने मिलकर 17 हजार 122 रुपए की राशि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को समर्पित कर दी।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समिति सदस्य ओमप्रकाश व्यास व सांवरिया शर्मा ने बताया अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण में जनजन की सहभागिता हेतु श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र समिति समर्पण निधी संग्रह कर रही है।

रविवार को व्यास काॅलोनी में 14 वर्षीय बालक वेंदात ने अपने पिता बलराम पंड्या को मंदिर निर्माण के लिए 15 हजार रुपए की राशि देते हुए देखा तो प्रेरित होकर वेदांत ने भी पाॅकेट मनी के लिए मिलने वाली राशि की गुल्लक तोड़ दी। उसमें एकत्रित राशि 2 हजार 122 रुपए की राशि मंदिर निर्माण के लिए दे दी। इस अवसर पर संग्रह समिति के श्याम चोटिया, मनीष जैन, दिलीप बिलाला, राजकुमार पोरवाल, शेरसिंह झाला आदि मौजूद थे।



Source link