बाइक चोरी कर ले जाते हुए बदमाश।
उज्जैन में बदमाशों ने मात्र 2 मिनट में एक छात्र की बाइक चोरी कर ली। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें तीन बदमाश से एक बाइक से आते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ ही पल में घर के बाहर खड़ी बाइक अपने साथ ले गए।
.
घर के बाहर बाइक खड़ी की थी माकड़ोन के पास सुमराखेड़ा के रहने वाले सुरेश मालवीय उज्जैन के देसाई नगर के अंबापुरा में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। मंगलवार को अपने घर के बाहर अपनी बाइक रखकर रूम में चले गए थे।
देर रात 2:57 पर तीन बदमाश एक बाइक से आए और मात्र 2 मिनट में घर के बाहर खड़ी पल्सर बाइक चोरी कर ले गए।
कुछ ही मिनट में लॉक तोड़ डाला सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि 3 युवक एक बाइक से आते हैं और देर रात को घर के बाहर खड़ी बाइक पर एक बदमाश पैर रखकर उसका लॉक तोड़कर मात्र कुछ ही मिनट में बाइक चोरी कर ले जाते हैं। मामले की सुरेश मालवीय ने थाना माधव नगर में शिकायत दर्ज कराई है।