सर्दी शुरू होते ही सड़क पर बिछाई जाने लगी सफेद पट्टी – Bhind News

सर्दी शुरू होते ही सड़क पर बिछाई जाने लगी सफेद पट्टी – Bhind News



सुनारपुरा। सर्दी का मौसम शुरू होते ही गोरमी क्षेत्र की सड़कों पर सफेद पट्टी बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। यह काम यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और रात के समय दृश्यता बढ़ाने के उद्देश्य से कराया जा रहा है। ठंड के मौसम में धुंध और कोहरे के कारण

.

गौरतलब है कि इन दिनों गोरमी क्षेत्र की कचनाव और अटेर रोड पर सफेद पट्टी बिछाने का काम चल रहा है। सफेद पट्टी के साथ-साथ कुछ स्थानों पर डिवाइडर और रम्बल स्ट्रिप्स पर भी परावर्तक पेंट लगाया जा रहा है, जिससे रात में वाहन की रोशनी पड़ते ही सड़क का मार्ग स्पष्ट दिखाई दे सके। वहीं वाहन चालकों ने इस पहल की सराहना की है। उनका कहना है कि ठंड के मौसम में यह सफेद पट्टी सड़क पर सुरक्षा का संकेत बनती है और इससे रात में दुर्घटनाएं कम होंगी। रोड पर बिछाई जा रही सफेद पट्‌टी।



Source link