पूर्व सरपंच के परिजनों ने लाठियों से पीटा: मुरैना के युवक की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत; TI ने नहीं सुनी थी धमकी की शिकायत – Morena News

पूर्व सरपंच के परिजनों ने लाठियों से पीटा:  मुरैना के युवक की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत; TI ने नहीं सुनी थी धमकी की शिकायत – Morena News


मुरैना जिले के सिहोनिया थाना क्षेत्र के मोहनपुरा गांव निवासी युवक जय सिंह तोमर की ग्वालियर के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। 10 नवंबर को पूर्व सरपंच के परिजनों ने उसे लाठियों से बेरहमी से पीटा था। हमले के बाद उसे गंभीर हालत में ग्वालियर रे

.

रास्ते में रोककर लाठियों से किया था हमला घटना 10 नवंबर की है। जय सिंह अपने चचेरे भाई के साथ बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। तभी रास्ते में गोपी पंचायत के पूर्व सरपंच रामकरण सिंह तोमर के परिजन सौरभ तोमर, गणेश तोमर और उनके साथियों ने उन्हें रोक लिया और लाठियों से हमला कर दिया। पुलिस ने मारपीट के बाद सौरभ, गणेश और तीन अन्य सहित कुल 5 लोगों पर मामला दर्ज किया था।

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की कर रहा था शिकायत जय सिंह लगातार पूर्व सरपंच और उसके परिजनों द्वारा सरकारी जमीन पर किए गए कब्जे की शिकायत कर रहा था। इसी बात से आरोपी नाराज थे। जय सिंह को पहले भी पूर्व सरपंच द्वारा छत से फेंका गया था, जिसमें वह गंभीर घायल हुआ था। यह मामला अभी भी कोर्ट में विचाराधीन है।

मृतक जय सिंह तोमर

TI ने नहीं सुनी थी धमकी की शिकायत घायल अवस्था में जय सिंह ने एंबुलेंस में दिए बयान में बताया था कि कुछ दिन पहले ही जिला बदर पूर्व सरपंच रामकरण ने फोन पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत उसने सिहोनिया थाना प्रभारी मनोज बर्दिया से की थी, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। नतीजा यह हुआ कि उस पर हमला हो गया और अब उसकी जान चली गई।

DSP बोले- आरोपियों की तलाश जारी मामले में डीएसपी मुख्यालय विजय भदौरिया ने बताया कि जय तोमर की ग्वालियर अस्पताल में मौत हो गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं। धमकी वाली शिकायत की जानकारी थाना प्रभारी से ली जाएगी। वहीं, इस मामले में जानकारी के लिए सिहोनिया थाना प्रभारी मनोज बर्दिया को कई बार फोन लगाया गया, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया।



Source link