मोहन बड़ोदिया में उर्वरक वितरण मशीन में तकनीकी खराबी की वजह से ठप हो गया है।
शाजापुर के मोहन बड़ोदिया स्थित उर्वरक विपणन केंद्र में मशीन खराब होने के कारण किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। गुरुवार दोपहर 2:30 बजे दर्जनों किसान केंद्र पर पहुंचे, लेकिन घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद उन्हें उर्वरक नहीं दिया गया।
.
सुबह से बिना भोजन इंतजार कर रहे थे किसान
किसानों का कहना है कि वे सुबह से बिना भोजन किए इंतजार कर रहे थे, पर मशीन बंद होने से वितरण रुक गया। मोहन बड़ोदिया की निजी दुकानों पर भी उर्वरक का स्टॉक समाप्त हो चुका है, जिससे किसानों को खाद के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।
किसानों ने बताया कि रबी सीजन की बुवाई के लिए उर्वरक की तत्काल आवश्यकता है, लेकिन मशीन बंद होने के कारण उनका कृषि कार्य बाधित हो रहा है।
किसान खाली पेट सुबह से उर्वरक मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
पीपीएट मशीन में आई तकनीकी खराबी
इस मामले पर केंद्र के लेखपाल कैलाश चंद्र ने बताया कि पीपीएट मशीन में तकनीकी खराबी आ गई है, जिसके कारण उर्वरक वितरण संभव नहीं हो पा रहा है। किसानों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मशीन की मरम्मत करवाने और खाद वितरण पुनः शुरू करने की मांग की है।