ऋतुराज गायकवाड़ का शतक… इंडिया ए ने दक्षिण अफ्रीका ए को पहले वनडे में 4 विकेट से हराया

ऋतुराज गायकवाड़ का शतक… इंडिया ए ने दक्षिण अफ्रीका ए को पहले वनडे में 4 विकेट से हराया


Last Updated:

India A vs South Africa A, 1st Unofficial ODI: इंडिया ए ने पहले अनाधिकारिक वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका ए को 4 विकेट से हरा दिया. इस जीत से तिलक वर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. दक्षिण अफ्रीका ए ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट पर 285 रन बनाए थे. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 31 रन की पारी खेली जबकि कैप्टन तिलक ने 39 रन बनाए वहीं ईशान किशन 17 रन बनाकर आउट हुए.

ऋतुराज गायकवाड़ ने लिस्ट ए करियर का 17वां शतक जड़ा.

नई दिल्ली.  तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया ए टीम ने पहले अनाधिकारिक वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका ए को 3 गेंद बाकी रहते 4 विकेट से हरा दिया. इस जीत से भारत 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है. भारत की इस जीत में उप कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ चमके. जिन्होंने 129 गेंदों पर 117 रन की पारी खेलकर भारत की जीत आसान कर दी.बाकी का काम नितीश कुमार रेड्डी और निशांत सिंधू ने किया. दोनों ने नाबाद रहते हुए टीम को शानदार जीत दिलाई. सीरीज का दूसरा वनडे मैच 16  नवंबर को राजकोट में खेला जाएगा.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

गायकवाड़ का शतक… इंडिया ए ने दक्षिण अफ्रीका ए को वनडे में 4 विकेट से हराया



Source link