सिंधी समाज का आक्रोश,अमित बघेल का पुतला फूंका: आराध्य देव झूलेलाल जी के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक टिप्पणी, नाराज समाजजन ने निकाली रैली – Ujjain News

सिंधी समाज का आक्रोश,अमित बघेल का पुतला फूंका:  आराध्य देव झूलेलाल जी के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक टिप्पणी, नाराज समाजजन ने निकाली रैली – Ujjain News



छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल द्वारा सिंधी समाज के आराध्य देव झूलेलाल जी के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में उज्जैन सकल सिंधी समाज ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने अमित बघेल का पुतला जलाकर सख्त कानूनी कार्रवाई क

.

छत्तीसगढ़ के नेता अमित बघेल द्वारा सिंधी समाज और उनके आराध्य देव झूलेलाल के संबंध में की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में सिंधी समाज के सैकड़ों लोग टावर चौक से पुलिस कंट्रोल रूम तक रैली के रूप में एकजुट होकर निकले। रैली टावर चौक से शहीद पार्क और घास मंडी चौराहा होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पहुंची। समाज के लोग हाथों में बैनर और तख्तियां लिए हुए नारे लगाते रहे।

समाज के पदाधिकारी गोपाल बलवानी ने बताया कि बीते दिनों छत्तीसगढ़ के नेता अमित बघेल ने सिंधी समाज और उनके देवता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस बयान से सिंधी समाज की भावनाएं आहत हुई हैं, और इसी के विरोध में आज यह रैली निकाली गई। हमारी मांग है कि ऐसे बयान देने वाले व्यक्ति पर तुरंत कार्रवाई की जाए।



Source link