MP Weather: पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर दिखा एमपी में…पारा 7 डिग्री से नीचे, छतरपुर-रीवा समेत कई जिलों में अलर्ट

MP Weather: पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर दिखा एमपी में…पारा 7 डिग्री से नीचे, छतरपुर-रीवा समेत कई जिलों में अलर्ट


भोपाल: मध्य प्रदेश में नवंबर का पहला पखवाड़ा बीतने के साथ ही कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर देखने को मिला. इस दौरान इस बार पैटर्न कुछ बदलाव हुआ नजर आ रहा है, जहां पहले पहाड़ी इलाकों में ठंड और उसका दौर देखा जाता रहा है. उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी का असर प्रदेश में ठिठुरन के रूप में देखा गया.इस दौरान भोपाल, राजगढ़ और इंदौर में तीव्र शीत लहर का प्रभाव रहा. वहीं सीहोर, शाजापुर, रीवा, शहडोल, जबलपुर और शिवपुरी जैसे जिलों में शीतलहर देखी गई.

बुधवार-गुरुवार को प्रदेश के शहडोल जिले के कल्याणपुर की रात सबसे ठंडी रही. यहां रात का तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. वहीं राजगढ़ में 7.4 डिग्री इंदौर में 7.6 डिग्री और राजधानी भोपाल में 8.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ. मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक प्रदेश में शीत लहर का दौर जारी रहेगा. हालांकि उसके बाद एक बार फिर दिन और रात के तापमान में इजाफा देखा जा सकता है.

मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान समय में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में कश्मीर और उसके आसपास के क्षेत्र में बना हुआ है. साथ ही एक अन्य साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी हरियाणा और उसके आसपास अभी सक्रिय हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि शीत लहर से बचने के लिए सुबह के समय वॉक सूरज उगने के बाद ही करें. साथ ही ऊनी वस्त्रों का उपयोग भी बुजुर्गों और बच्चों के लिए बेहद जरूरी है.

मौसम विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. इसमें मुख्य रूप से भोपाल, इंदौर और राजगढ़ में तीव्र शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. वहीं शाजापुर, सीहोर, देवास, शिवपुरी, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर जैसे जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी है.

तापमान का ताजा हाल
अधिकतम तापमान: खजुराहो (छतरपुर) – 31°C (सबसे ज्यादा), नर्मदापुरम – 30.6°C, खंडवा – 30.1°C, उज्जैन – 30°C, सागर – 29.7°C
न्यूनतम तापमान: कल्याणपुर (शहडोल) – 6.7°C (सबसे कम), राजगढ़ 7.4°C, इंदौर – 7.6°C, गिरवर (शाजापुर) – 8°C, भोपाल – 8.2°C
कैसा रहा बड़े शहरों का पारा
उज्जैन – 30°C
ग्वालियर – 29.5°C
इंदौर – 27.8°C
भोपाल – 27.8°C
जबलपुर – 27°C



Source link