Last Updated:
Bhairavnath Mandir Burhanpur: लोकल 18 की टीम ने जब दुकानदार सागर मदन से बात की तो उन्होंने बताया कि इस गुजराती समाज मार्केट में 200 से अधिक दुकानें हैं इन दुकानों की रक्षा भैरव बाबा करते हैं. आज तक इन दुकानों में चोरी नहीं हुई है. कुछ दुकानदार तो ऐसे है कि एक ही ताला लगाते हैं. और सबसे पहले यदि दुकान खोलने के लिए कोई जाता है तो वह पहले भैरव बाबा के मंदिर में दर्शन करते हैं उसके बाद दुकान खोलते हैं.
मोहन ढाकले/बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में आज भी कई प्राचीन मंदिर मौजूद हैं जिनकी अपनी-अपनी कहानी है. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के गुजराती समाज मार्केट में एक भैरव बाबा का मंदिर है. यह मंदिर करीब 30 साल पुराना बताया जाता है. दुकानदार सागर मदन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भैरवनाथ बाबा हमारी दुकानों की रखवाली करते हैं. आज तक हमारी दुकानों में चोरियां नहीं हुई है. दुकानदारों का कहना है कि हम दुकान खोलने से पहले भैरव बाबा के दर्शन पूजन करने के लिए जाते हैं. उसके बाद ही दुकान खोलते हैं. इस बाजार में करीब 200 से अधिक दुकान है. सभी दुकानदार रोज अपनी दिनचर्या इसी तरह से शुरू करते हैं काफी प्राचीन मंदिर है. यहां पर दूर-दूर से भक्त दर्शन पूजन के लिए भी आते हैं.
दुकानदारों ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब दुकानदार सागर मदन से बात की तो उन्होंने बताया कि इस गुजराती समाज मार्केट में 200 से अधिक दुकानें हैं. इन दुकानों की रक्षा भैरव बाबा करते हैं. आज तक इन दुकानों में चोरी नहीं हुई है. कुछ दुकानदार तो ऐसे है कि एक ही ताला लगाते हैं. और सबसे पहले यदि दुकान खोलने के लिए कोई जाता है तो वह पहले भैरव बाबा के मंदिर में दर्शन करता है. उसके बाद ही अपनी दिनचर्या को पूरी करने के लिए निकलता है, और उसके बाद ही दुकान खोली जाती है यह प्रथा पिछले 30 वर्षों से चली आ रही है.
भैरव जयंती पर होता है भंडारे का आयोजन
भैरव जयंती के अवसर पर यहां के दुकानदार भंडारे का आयोजन कराते हैं सुबह से लेकर तो देर शाम तक लोग यहां पर दर्शन पूजन और भंडारे में प्रसादी ग्रहण करने के लिए पहुंचते हैं. भैरव जयंती पर विशेष भैरव बाबा की पूजा अर्चना होती है. उस दिन सभी दुकानदार यहां पर अपनी सेवा देते हैं यह मंदिर 30 साल पुराना बताया जाता है. 5 साल पहले इस मंदिर का जीर्णोद्धार भी हुआ इस मंदिर पर दूर-दूर से भक्त दर्शन पूजन करने के लिए पहुंचते हैं.
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें