Ratlam Delhi Mumbai Highway Accident: रतलाम जिले से गुजरे दिल्ली-मुंबई 8 लेन हाईवे पर भीषण सड़क हादसा सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में कार अत्यधिक तेज रफ्तार में दिखाई दे रही है, जो अचानक ब्रिज की रोलिंग तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, कार दिल्ली से मुंबई की ओर जा रही थी. घटना की सूचना मिलते ही रावटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की पड़ताल कर रही है.