Mp Weather: नवंबर में ही कंपा रही एमपी की सर्दी, शहडोल का पारा लुढ़का 7 के नीचे, 21 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

Mp Weather: नवंबर में ही कंपा रही एमपी की सर्दी, शहडोल का पारा लुढ़का 7 के नीचे, 21 जिलों में शीतलहर का अलर्ट


भोपाल. मध्य प्रदेश में नवंबर का पहला पखवाड़ा बीतने के पहले ही कड़ाके की ठंड (Severe Cold) और शीतलहर (Cold Wave) ने अपने सारे रिकॉर्ड तो दिए हैं . नवंबर में इससे पहले ऐसी ठंड देखने को नहीं मिली है. शीतलहर से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं. साथ ही उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी का असर प्रदेश में ठिठुरन के रूप में देखा जा रहा है.

इस दौरान भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, रीवा, शहडोल, में तीव्र शीत लहर का प्रभाव रहा. वहीं सीहोर, शाजापुर, रीवा, शहडोल, जबलपुर और शिवपुरी जैसे जिलों में शीतलहर देखी गई. वहीं इंदौर जिले में तीव्र शीतलहर का दौर देखा गया.

गुरुवार-शुक्रवार को प्रदेश के शहडोल जिले के कल्याणपुर की रात सबसे ठंडी रही. यहां रात का तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. वहीं शिवपुरी 8 डिग्री, इंदौर और राजगढ़ में 8.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ. राजधानी भोपाल में 9.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ. मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक प्रदेश में शीत लहर का दौर जारी रहेगा. हालांकि उसके बाद एक बार फिर दिन और रात के तापमान में इजाफा देखा जा सकता है.

मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान समय में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में कश्मीर और उसके आसपास के क्षेत्र में बना हुआ है. साथ ही एक अन्य साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी हरियाणा और उसके आसपास अभी सक्रिय हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि शीत लहर से बचने के लिए सुबह के समय वॉक सूरज उगने के बाद ही करें. साथ ही ऊनी वस्त्रों का उपयोग भी बुजुर्गों और बच्चों के लिए बेहद जरूरी है.

इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रदेश के 21 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. इसमें मुख्य रूप से भोपाल, इंदौर, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, देवास, शिवपुरी, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, उमरिया, शहडोल, कटनी, जबलपुर, मंडला, डिंडोरी और अनूपपुर जैसे जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी है.

तापमान का ताजा हाल

अधिकतम तापमान: नर्मदापुरम – 30.8°C (सबसे ज्यादा), मंडला – 29.5°C, खजुराहो (छतरपुर) – 29.4°C, सागर – 29.3°C, खरगोन/शिवपुरी – 29.2°C

न्यूनतम तापमान: कल्याणपुर (शहडोल) – 7.2°C (सबसे कम), शिवपुरी – 8°C, राजगढ़/इंदौर – 8.2°C, उमरिया/गिरवर (शाजापुर) – 8.6°C, रीवा – 8.8°C

कैसा रहा बड़े शहरों का पारा

उज्जैन – 29°C

ग्वालियर – 28.5°C

इंदौर – 28.2°C

भोपाल – 27.7°C

जबलपुर – 26.8°C



Source link