टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर छक्का, दुनिया के इस इकलौते बल्लेबाज ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, खौफ खाते हैं गेंदबाज

टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर छक्का, दुनिया के इस इकलौते बल्लेबाज ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, खौफ खाते हैं गेंदबाज


दुनिया का एक इकलौता बल्लेबाज ऐसा है, जो किसी टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ने का कमाल कर चुका है. इस बल्लेबाज के अलावा अभी तक दुनिया में कोई भी क्रिकेटर ये वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है. पहली ही गेंद पर छक्के के साथ मैच की शुरुआत करना एक बहुत ही हैरतअंगेज उपलब्धि है, जो उस बल्लेबाज के टैलेंट, आत्मविश्वास और मानसिक ताकत को दिखाता है. टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर छक्का मारने का रिस्क लेना हर किसी के बस की बात नहीं है, लेकिन दुनिया में एक ऐसा बल्लेबाज हैं, जिसने यह अनोखा रिकॉर्ड बनाया है.

टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर छक्का

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने 13 नवंबर 2012 को बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में यह ऐतिहासिक कारनामा किया था. क्रिस गेल ने इस टेस्ट मैच की पहली ही गेंद को लॉन्ग ऑन पर छक्के के लिए भेज दिया था. बांग्लादेश की ओर से सोहाग गाजी ने यह ओवर फेंका था, जो अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे थे. सोहाग गाजी को अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही पहला ओवर फेंकने की जिम्मेदारी दी गई थी. फिर क्या था… क्रिस गेल ने सोहाग गाजी द्वारा मैच में फेंके गए सबसे पहले ओवर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया.

Add Zee News as a Preferred Source


एक ओवर में 18 रन बटोरे

क्रिस गेल ने न सिर्फ पहली गेंद पर छक्का लगाया, बल्कि उसी ओवर में एक और छक्के व अन्य शॉट्स के दम पर कुल 18 रन बटोरे. हालांकि, बाद में सोहाग गाजी ने ही उन्हें 24 रन पर आउट कर दिया था. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में क्रिस गेल पांचवें स्थान पर हैं. क्रिस गेल ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 98 छक्के लगाए हैं. क्रिस गेल से आगे टिम साउदी (98), एडम गिलक्रिस्ट (100), ब्रेंडन मैक्कुलम (107) और बेन स्टोक्स (136) हैं.

टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक भी लगाए

वेस्टइंडीज के दिग्गज ओपनर क्रिस गेल ने टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक भी लगाए हैं. क्रिस गेल ने साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाफ तिहरे शतक लगाए हैं. क्रिस गेल ने 103 टेस्ट मैचों में 42.18 की औसत से 7214 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 333 रन है. टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम पर दर्ज है. क्रिस गेल ने 463 टी20 मैचों में 36.22 की औसत से 14562 रन बनाए हैं, जिसमें 22 शतक और 88 अर्धशतक शामिल हैं.



Source link